Uttarakhand News: सीएम धामी ने विधायक राकेश दौलताबाद के निधन पर जताया दुख, हरियाणा के बादशाहपुर से थे MLA

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। राकेश का निधन राजनीतिक एवं सामाजिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति'

cm dhami

आपको बता दें कि गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतदान के बीच बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। विधायक राकेश दौलताबाद सुबह 10:30 हार्ट अटैक के वक्त अपने घर पर ही मौजूद थे। उनके बेटे द्वारा उन्हें तुरंत गुरुग्राम के पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश दौलताबाद के आकस्मिक निधन पर दुख जताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+