Uttarakhand News: सीएम धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दी जन्मदिन की बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आदरणीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा केदार से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुयशपूर्ण एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान संपन्न हो चुका है। अब उत्तराखंड के बीजेपी नेता नेताओं को अन्य राज्यों की जिम्मेदारी दे दी गई है। वे अन्य राज्य में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथ में थी। ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को जन्मदिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications