Uttarakhand News: सीएम धामी ने रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट को जन्मदिन की दी बधाई, जानें क्या बोले
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर से विधायक दीवान सिंह बिष्ट को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'रामनगर से माननीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माँ गर्जिया देवी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव नतीजे आ गए हैं। चुनाव परिणाम में भाजपा को 240 सीट मिली है। जबकि एनडीए को 293 सीट मिली है। दिल्ली में शुक्रवार को एनडीए की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को नेता चुना गया है। पीएम मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकार बनाने ने सरकार बनाने का न्यौता दे दिया है। एनडीए ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश कर दिया है। पीएम मोदी 9 मई को तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। सीएम धामी अभी दिल्ली में हैं। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनगर से विधायक दीवान सिंह बिष्ट को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।












Click it and Unblock the Notifications