Uttarakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी को किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने पर दी बधाई, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'कर्तव्यपथ पर कर्मयोगी..! तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के उपरांत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान निधि की 17वीं किस्त जारी की। इसके माध्यम से देश के 9 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। किसान कल्याण के प्रति यशस्वी प्रधानमंत्री जी की प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।'

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समरोह हुआ है। पीएम मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले ली है। मोदी मंत्रिमंडल के मंत्रियों ने भी शपथ ले ली है। केंद्र सरकार में पीएम मोदी सहित 72 लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली है। मोदी कैबिनेट की पहली बैठक भी आयोजित हो चुकी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने पर बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications