Uttarakhand News: सीएम धामी ने महावीर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी जी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आपके द्वारा दिए गए पंच व्रत सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह एवं ब्रह्मचर्य की शिक्षाएं सदैव समाज का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी।'

आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भगवान महावीर जयंती मनाई जाती है। भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर हैं। जैन धर्मावलंबी भगवान महावीर का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाते हैं।
इस साल महावीर जयंती 21 अप्रैल यानी आज है। महावीर जयंती के दिन जैन मंदिरों में भगवान महावीर की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। भगवान महावीर का अभिषेक किया जाता है और भव्य जुलूस निकाले जाते हैं।
भगवान महावीर जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर हैं। भगवान महावीर का जन्म ईसा पूर्व 599 वर्ष माना जाता है। उनका जन्म बिहार के क्षत्रियकुंड में हुआ था। उनके पिता राजा सिद्धार्थ और माता रानी त्रिशला थी। वह इक्ष्वाकु वंश में कुंडग्राम के राजा थे। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। जैन शास्त्रों के अनुसार जब भगवान महावीर की माता रानी त्रिशला गर्भवती थी। तब उन्हें 16 सपने आए थे। ये सपने बेहद शुभ थे। जो भगवान के जन्म के पूर्व के संकेत थे।












Click it and Unblock the Notifications