Uttarakhand News: सीएम धामी ने अधिकारियों को सिविल सेवा दिवस की दी बधाई, विकसित भारत को लेकर कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल सेवा के अधिकारियों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'प्रदेश के समस्त सिविल सेवा के अधिकारियों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनसेवा एवं सामाजिक उत्थान के प्रति आपका समर्पण भाव अत्यंत अभिनंदनीय है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप परिश्रम व निष्ठा के साथ 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।'

cm dhami

आपको बता दें कि देश के विभिन्न सार्वजनिक सेवा विभागों में लगे अधिकारियों के काम को स्वीकार करने के लिए हर साल 21 अप्रैल को राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन सिविल सेवकों के लिए देश की प्रशासनिक मशीनरी को सामूहिक रूप से और नागरिकों की सेवा के प्रति समर्पण के साथ चलाने की भी याद दिलाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिविल सेवा के अधिकारियों को सिविल सेवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+