Uttarakhand News: सीएम धामी ने झबरेड़ा में किया चुनाव प्रचार, भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाने के लिए की अपील
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के झबरेड़ा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि '4 जून 400 पार ! झबरेड़ा, हरिद्वार में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। प्रदेश की चुनावी जनसभाओं में उमड़ रहा जनसैलाब इस बात को परिलक्षित करता है कि इस लोकसभा चुनाव में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता की विश्वासरूपी मुहर लगने जा रही है।

उन्होंने लिखा कि 'मुझे विश्वास है कि इस चुनाव में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड की देवतुल्य जनता भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी को वोट की चोट से सबक सिखाने का कार्य करेगी।'
आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होंगे। उत्तराखंड में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभाल रखी है। सीएम धामी ने हरिद्वार के झबरेड़ा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications