Uttarakhand News: सीएम धामी ने चौबट्टाखाल में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए की अपील, कही यह बात

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी के चौबट्टाखाल में लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'चौबट्टाखाल (पौड़ी) में लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। मुझे पूर्ण विश्वास है कि 19 अप्रैल के दिन देवभूमिवासी कमल का बटन दबाकर फिर से एक नया इतिहास लिखेंगे। जनसभा में बड़ी संख्या में समर्थन देने पहुंची देवतुल्य जनता के अभूतपूर्व उत्साह एवं स्नेह से यह परिलक्षित हो रहा है कि जन-जन आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।'

cm dhami

उन्होंने लिखा कि 'मोदी जी की "विकास व अंत्योदय की गारंटी" से प्रत्येक वर्ग लाभान्वित हुआ है। डबल इंजन सरकार की सर्वस्पर्शी योजनाओं से ही उत्तराखण्ड विकास की डबल स्पीड से आगे बढ़ रहा है, बेहतर ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन क्षेत्रों का सुनियोजित विकास कर विकसित उत्तराखण्ड की दिशा में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।'

आपको बता दें कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी के चौबट्टाखाल में लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+