Uttarakhand News: सीएम धामी ने थत्यूड़ में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए की अपील, कही यह बात
Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी लोकसभा क्षेत्र के थत्यूड़ में जनसभा को संबोधित कर टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि 'थत्यूड़ (टिहरी) ने ठाना है, फिर से कमल खिलाना है। थत्यूड़ (टिहरी) में जनसभा को संबोधित कर टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।'

उन्होंने लिखा कि 'प्रदेश की जनता इस बात से भली-भांति परिचित है कि सशक्त, समर्थ व आत्मनिर्भर राज्य निर्माण के लिए डबल इंजन सरकार जरूरी है। जनता-जनार्दन का मिल रहा प्रचंड समर्थन इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार में प्रदेश का तीव्र विकास सुनिश्चित हुआ है।'
सीएम धामी ने आगे लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में एक बार फिर नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए भाजपा सरकार बनने जा रही है।'
आपको बता दे कि उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए पहले चरण में मतदान होगा। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की कमान संभाल रखी है। सीएम धामी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं कर पार्टी का चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री धामी ने शुक्रवार को टिहरी लोकसभा क्षेत्र के थत्यूड़ में जनसभा को संबोधित कर टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications