Uttarakhand news: उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला, अवैध मदरसों के खिलाफ होगी ये कार्रवाई
उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की बात की है। उन्होंने कहा है कि गलत करने वाले मदरसा संचालकों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को बैठक में अनुपस्थित संचालकों को नोटिस देने के निर्देश दिए।

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि गलत करने वाले मदरसा संचालकों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक अधिकारी को बैठक में अनुपस्थित संचालकों को नोटिस देने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्हाेंने कहा कि सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ लेते हुए मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को बेहतर तालीम मुहैया करानी चाहिए। मदरसों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से जोड़ा जाए, ताकि वहां से आईएएस, आईपीएस के साथ ही डॉक्टर्स, इंजीनियर्स भी निकल सकें। उन्होंने कहा कि मदरसों का आधुनिकीकरण करना वक्त की जरूरत है।
कहा कि कक्षाओं का उचित स्वास्थ्य और स्वच्छता और पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद मदरसा छात्रों के मुद्दों और समस्याओं को सख्ती से उठा रहा है। राज्य के मदरसों में कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लासरूम बनाए जाएंगे। कहा कि जो मदरसे बोर्ड से मान्यता प्राप्त नहीं हैं, वह बोर्ड से मान्यता अवश्य प्राप्त करें।
मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि अवैध रूप से जो भी मदरसों का संचालन हो रहा है उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए। अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई सही है। बिना पंजीयन के मदरसा बोर्ड के संचालन न हो।
मुफ्ती शमून कासमी ने प्रबंधकों की बैठक लेकर कहा कि प्रत्येक बच्चों को उचित शिक्षा मिलने के साथ ही कौशल विकास और खेल की ओर भी बढ़ावा देना चाहिए। इसके लिए मौलवी अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
कहा कि मदरसों में एनसीईआरटी की पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं। कहा कि लो भी अवैध रुप से मदरसे संचालित हो रहे हैं, वह मदरसा बोर्ड में अपना पंजीकरण कराएं नहीं कराने पर उनपर कार्रवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications