Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand: चारा काट रही 18 साल की युवती को ले गया बाघ, मौत के बाद जमकर बवाल

Uttarakhand: उत्तराखंड में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नैनीताल जिले के भीमताल में मंगलवार की शाम खेत में चारा काट रही 18 वर्ष की बेटी निकिता शर्मा को बाघ ने हमला कर मार डाला। युवती की मौत के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में वन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोश हैं। बताया जा रहा है कि बीते 10 दिन में तीन महिलाओं को बाघ ने शिकार बनाया है।

Uttarakhand nainital Tiger takes away 18 year old girl who cutting fodder, huge uproar her death

स्थानीय लोगों ने इस घटना के खिलाफ शव को लेकर भीमताल में आंदोलन शुरू कर दिया है। घटना से गुस्साये लोगों ने खुटानी भीमताल, नैनीताल में जाम लगा दिया। आंदोलनकारी महिलाओं ने बाघ को तुरंत मारने व सम्बंधित अधिकारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की बात की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के भीमताल के अलचौना के ताड़ा गांव में मंगलवार की शाम खेत में चारा काट रही 18 वर्षीय निकिता शर्मा को बाघ ने हमला कर दिया। युवती की मौत के बाद से ग्रामीणों और परिजनों में वन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा।

नाराज ग्रामीण युवती का शव को साथ लेकर खुटानी चौराहे पर लेकर पहुंचे और कार्रवाई न होने तक शव को न हटाने की बात करते रहे। इस बीच महिलाओं में भारी रोष है। मौके पर स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी पहुंचे। उन्होंने भी अपने स्तर से ग्रामीणों से बात की।

भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के ताड़ा तांडा में मंगलवार की शाम 5 बजे खेत में घास काट रही लड़की को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इससे पूर्व भी बाघ दो महिलाओं को मौत के घाट उतार चुका है। निकिता शर्मा खेत में घास काट रही थी। कि अचानक घात लगाए बाघ ने निकिता पर हमला कर उसे जंगल की ओर उठा ले गया। परिजनों के हल्ला मचाने के बाद बाघ शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+