उत्तराखंड : मानसून सत्र दूसरे दिन धामी सरकार ने पेश किया 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट, आपदा को लेकर हंगामा

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है। सीएम धामी की मौजूदगी में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट सदन पटल पर रखा।

उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन आज धामी सरकार ने 11321 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया है। सीएम धामी की मौजूदगी में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट सदन पटल पर रखा। इस बीच सदन में आपदा, डेंगू और सवालों के जबाव न मिलने को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा।

Uttarakhand monsoon session pushkar Dhami government presented a supplementary budget of 11321 crores, uproar over the disaster

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले​ दिन दिवंगत विधायकों की श्रद्धां​जलि दी गई। वहीं दूसरे दिन की कार्रवाई में नियम 58 के ​तहत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। सत्र के दूसरे दिन खानपुर विधायक उमेश शर्मा ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे। जिसमें उन्होंने बताया कि वे खराब फसल लेकर सदन के अंदर जाना चाहते हैं। हालांकि गेट पर ही उन्हें रोका गया। जिस पर काफी देर तक हंगामा होता रहा।

इसके अलावा कांग्रेस ने सदन के अंदर आपदा विशेषकर हरिद्वार जिले में लोगों को हो रही परेशानियों को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने नियम 58 के तहत विपक्ष को जवाब देते हुए सदन को बताया कि 2023-24 में वर्तमान तक 45650 प्रभावित परिवार को 30.40 करोड़ की धनराशि दी गई है। बताया कि हरिद्वार का सर्वे जारी है, जिसमें केंद्र की टीम ने भी रिपोर्ट तैयार की है। राज्य आपदा मोचन निधि से 301 करोड़ अग्रिम रूप से आवंटित किए। प्रदेश में बारिश के कारण 111 जनहानि हुई, 172 लोग घायल हुए। प्रदेश में बारिश से 1344 करोड़ का नुकसान हुआ है।

आपदा के लिए दो हेलीकॉप्टर लगाए गए थे। जोशीमठ में 150 परिवार को 33.50 करोड़ की सहायता राशि दी गई। 296 प्रभावित परिवार को राहत कैंप में रखा गया। 324 परिवार को 1 लाख प्रति परिवार की दर से अतिरिक्त राहत। सामान स्थानांतरित करने को 50 हजार प्रति परिवार दिया गया है। उधर गैरसैंण विधानसभा सत्र में अनुशासनहीनता के मामले में स्पीकर ने एक दिन के लिए 15 कांग्रेस विधायकों को निलंबित किया था। जिसे

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने सदन में व्यवस्था का प्रश्न उठाया। स्पीकर ने सदन को निलंबन प्रकरण कार्यवाही से हटाने की जानकारी दी। सदन में विधायक तिलक राज बेहड़ ने विशेषाधिकार हनन का प्रश्न उठाया। वहीं पीठ ने हर हाल में विधायकों के प्रोटोकाल का ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+