एलपीजी गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुकिंग बंद, क्यों बढ़ी मुश्किलें, जानिए क्या करें, कैसे और कब मिलेगा सिलेंडर

Uttarakhand LPG Gas Cylinder Online Booking ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत से परेशानियां बढ़ गई हैं। उत्तराखंड में भी बीते कई दिनों से लोग परेशान हैं। हालांकि सरकार का कहना है कि किसी तरह का संकट नहीं है। लेकिन सबसे बड़ी समस्या ऑनलाइन व्यवस्था को लेकर आ रही है।

गैस की बुकिंग के लिए दी गई ऑनलाइन व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। जिस कारण एजेंसी में लंबी लंबी कतारे लग रही हैं। इसके साथ ही कॉमर्शियल सिलेंडर तो मिलने ही बंद हो गए हैं। जिससे होटल, ढ़ाबे, रेस्टोरेंट चलाने वाले बंदी के कगार पर आ गए हैं।

Uttarakhand LPG Gas Cylinder Online Booking Stopped How to Book Now When Will Supply Resume Update News

भारत में गैस सिलेंडर को लेकर अचानक अफरातफरी का माहौल है। सोशल मीडिया के जरिए ये बात लोगों तक पहुंची कि सिलेंडर मिलने बंद हो गए हैं। युद्ध के असर से सिलेंडर की सप्लाई ठप हो सकती है। इस बीच लोगों ने रातों रात सिलेंडर ऑनलाइन बुक करने शुरू कर दिए। हालात ये हो गए कि गैस बुक करने का सिस्टम ही ठप हो गया।

सामान्य स्थिति की बात करें तो उत्तराखंड में औसतन 24 घंटे के दौरान लगभग 47 हजार गैस सिलेंडर की बुकिंग होती है, लेकिन इस बार कुछ ही घंटों में बड़ी संख्या में बुकिंग होने के कारण सर्वर ठप हो गया। 12 मार्च की रात करीब 2 बजे यानी दो घंटे में (12 बजे दो बजे के बीच) लगभग 29 हजार उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कर दी थी।

उत्तराखंड में एलपीजी गैस के कुल करीब 60 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 42 लाख उपभोक्ता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) से जुड़े हुए हैं। बाकी 30 प्रतिशत उपभोक्ता भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) से जुड़े हुए हैं।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मानें तो राज्य में IOC के पास फिलहाल करीब 89,491 गैस सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। इनमें से 84,411 उपभोक्ताओं द्वारा बुकिंग की जा चुकी है। इसके अलावा कंपनी हर दिन औसतन 49,089 गैस सिलेंडर की डिलीवरी भी कर रही है।

  • जिस एजेंसी से गैस लेते हैं वहां जाकर आफलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
  • घरेलू उपभोक्ता 25 दिन पूरे होने के बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
  • राज्य के पास करीब 12 से 14 दिन का गैस स्टॉक भी मौजूद ।
  • कन्ट्रोलरूम 1077, 0135-2626066,2726066 वाट्सएप्प नम्बर 7534826066 पर सम्पर्क करें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+