Uttarakhand Lok Sabha Chunav Voting: आदर्श महिला मतदान केंद्र,खूबसूरत सजावट के साथ जानिए बूथ पर क्या है खास

UK Lok Sabha Election 2024 Voting समय बदल रहा है तो चुनाव का रंग भी बदल रहा है। मतदान को लोकतंत्र का महापर्व कहा जाता है। तो बूथ पर जाकर लोकतंत्र के महापर्व की अनुभूति हो और बूथ पर जाकर कुछ अलग अनुभव हो। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने पहल करते हुए हर जिले में एक बूथ को आदर्श महिला मतदान केंद्र तैयार किया गया है।

Uttarakhand Lok Sabha Chunav Voting dehradun Ideal women polling booth know what special decoration

देहरादून का आदर्श महिला मतदान केंद्र पूरे उत्तराखंड के लिए आदर्श बूथ तैयार किया गया है। इसे बड़ी खूबसूरती के साथ सजाया गया है साथ ही महिलाओं और वोटर की हर छोटी बड़ी जरूरत की चीजों का ख्याल रखा गया है। इतना ही नहीं बच्चों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है।

Recommended Video

    आदर्श महिला मतदान केंद्र,खूबसूरत सजावट के साथ जानिए बूथ पर क्या है खास

    देहरादून के रायपुर विधानसभा के अंर्तगत शेरवुड स्कूल में आदर्श महिला मतदान केंद्र बनाया गया है। जो कि टिहरी लोकसभा सीट में आता है। यइस बूथ को आदर्श बूथ बनाया गया है। जो कि पूर प्रदेश के लिए एक मॉडल बूथ बना है। बूथ में महिलाओं के लिए विशेष प्रकार की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है।

    इसके साथ ही वेटिंग और बच्चों के लिए खेलने के साथ ही हर जरूरतमंद चीजों का ख्याल रखा गया है। इस बूथ पर कर्मचारी भी अधिकतर महिलाएं ही हैं। जो कि वोटिंग में अपना पूरा सहयोग कर रही हैं। इसके साथ ही बूथ पर लोगों के लिए बैठने का भी पूरा ख्याल रखा गया है।

    टैंट और कुर्सी लगाकर लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। गर्मी को देखते हुए स्टैंड पंखे भी रखे गए हैं। साथ ही पानी की भी व्यवस्था की गई है। जिस कक्ष में मतदान हो रहा है, उसे भी खास तरह से सजाया गया है। प्रोपर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है। बीएलओ रूम में भी हर बात का ख्याल रखा गया है।

    इस बूथ को तैयार करने में एसबीआई ने निर्वाचन आयोग को योगदान दिया है। साथ ही इस बूथ को म​हिलाओं खासकर पहाड़ की महिलाओं को समर्पित किया गया है। इस वजह से बूथ पर हर तरफ इस तरह की पेटिंग और चित्रकारी ​प्रदर्शित की गई है, जिसमें पहाड़ की महिलाओं की नथ, वेश भूषा को दिखाया गया है। इसको देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा है। साथ ही महिलाएं भी इस तरह के प्रयोग से खुश हैं और काफी तारीफ हो रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+