Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुलिस-पीएसी में दो हजार पदों पर भर्ती,जानिए कहां और कैसे करें आवेदन,क्या है आवश्यक शर्तें और वेतन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस और पीएसी में पुरुषों के लिए दो हजार पदों पर भर्ती का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ग्रुप सी के तहत पुलिस विभाग में 1600 और पीएसी/आईआरबी में 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है।

भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 नवंबर से शुरू होगा। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर जाकर आवेदन 29 नवंबर तक किया जा सकेगा। इसके लिए लिखित परीक्षा 15 जून 2025 को तय की गई है।

uttarakhand jobs Recruitment two thousand posts Police PAC know how to apply what conditions salary

पुलिस और पीएसी में निकली भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहले शारीरिक मानक परीक्षा होगी। इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। पास होने वालों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन/ऑफलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तराखंड पुलिस और पीएससी में भर्ती होने के बाद वेतनमान 21700-69100 (लेवल-3) के अनुसार सैलरी मिलेगी।

आवश्यक शर्तें:

  • उत्तराखंड पुलिस भर्ती के लिए उम्र सीमा 18 से 22 साल है। इसकी गणना 1 जुलाई 2024 से की जाएगी। उत्तराखंड के एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम पांच साल की छूट मिलेगी।
  • भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है।
  • शारीरिक मापदंड सामान्य, ओबीसी और एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों की हाईट 165 सेमी होनी चाहिए
  • पर्वतीय क्षेत्र के उम्मीदवारों की 160 सेमी और एसटी की 157.38 सेमी होनी चाहिए।
  • -सामान्य, ओबीसी और एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए 78.8 सेमी और फुलाने के बाद 83.8 सेमी होना चाहिए।
  • पर्वतीय क्षेत्र व एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों का सीना बिना फुलाए कम से कम 76.3 सेमी और फुलाने के बाद 81.3 सेमी होना चाहिए, सीना पांच सेंटीमीटर फूलना जरूरी है।
  • कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट होगा. जिसमें दौड़ और चाल, लंबी कूद, क्रिकेट बॉल थ्रो चिनिंग-अप (बीम), उठक-बैठक होगा।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+