उत्तराखंड की हाईप्रोफाइल शादी की हर तरफ चर्चा, 40 बच्चे बने वीआईपी मेहमान,जानिए क्यों खास रहा शादी समारोह

Uttarakhand high profile wedding: आजकल शादियों का सीजन चल रहा है तो हर तरफ बारातों की धूमधाम नजर आ रही है। इस बीच उत्तराखंड के चमोली में एक शादी खूब चर्चाओं में हैं। शादी में कई बड़ी हस्तियां और दिग्गज नेता भी शामिल हुए। लेकिन शादी की चर्चाएं बाराती बने 40 बच्चों के कारण हो रही है।

इसके अलावा परिवार ने शादी में आयोजित होती कॉकटेल की प्रथा को समाप्त करने के लिए भी पहल की। शादी में छोलिया नृत्य के साथ ही कई खास पहाड़ी संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान लोगों ने जमकर एंजॉय किया।

Uttarakhand high profile wedding discussed everywhere 40 children became VIP guests know why special

चमोली के कर्णप्रयाग में होटल व्यवसायी रामकृष्ण भट्ट के भतीजे अंशुल भट्ट की शादी 10-11 दिसंबर को मानसी के साथ हुई। परिवारजनों ने गरीब, अनाथ और असहाय बच्चों को बाराती बनाने का फैसला लिया। इसके लिए कर्णप्रयाग के अखिल भारतीय सेवा अभियान हॉस्टल के 40 बच्चों को मुख्य बाराती बनाया गया। बारात कर्णप्रयाग में ही मौजूद वधू पक्ष के विवाह स्थल पर पहुंची, जहां घरातियों ने बच्चों का फूल माला पहनाकर पारंपरिक नृत्य संगीत के साथ स्वागत किया।

साथ ही बच्चों को गर्म कपड़े और कई उपहार भी दिए गए। इससे पहले भट्ट परिवार ने मेहंदी कार्यक्रम के दौरान शराब परोसने की प्रथा को खत्म करने के लिए कदम बढ़ाते हुए कॉकटेल के स्थान पर मॉकटेल को तवज्जो दी। उन्होंने मेहंदी में आए मेहमानों को गर्म दूध, लेमन हनी टी और हॉट चॉकलेट परोसा।

शादी में आए मेहमानों ने पहल का स्वागत किया और जमकर तारीफ की। परिजनों का कहना है कि कॉकटेल से पहाड़ का माहौल खराब हो रहा है, साथ ही युवा भी नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। ऐसे में इस शादी में एक नई पहल करते हुए कुछ खास संदेश देने की कोशिश की है।भट्ट परिवार की इस खास शादी का पूरे क्षेत्र और प्रदेश भर में जमकर चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+