उत्तराखंड: क्या चुनावी घमासान में पिछड़ गई बीजेपी? कांग्रेस और आप निकले आगे

आप, कांग्रेस की पिक्चर साफ, बीजेपी में वेट एंड वॉच

देहरादून, 24 अगस्त। उत्तराखंड में चुनावी साल में सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर राजनैतिक दल प्रचार-प्रसार में जुट गए हैं। चुनाव से पहले विपक्षी दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपना चुनावी एजेंडा जनता के सामने रखना शुरू कर​ दिया है। आप और कांग्रेस सोशल मीडिया को हथियार बनाकर लगातार अपने विजन के अलावा विपक्षी दलों की गलत नीतियों को भी जनता के सामने लाने के प्रयास में जुटी है। लेकिन जितने तेजी से विपक्ष अपने चुनावी एजेंडे को सोशल मीडिया के जरिए सामने ला रही है। उतनी तेजी सत्ताधारी बीजेपी में नजर नहीं आ रही है। ऐसे में बीजेपी ​इस चुनावी प्रचार में पिछड़ती हुई नजर आ रही है।

uttarakhand, uttarakhand news, uttarakhand hindi news

आप में कर्नल ने संभाला मोर्चा
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 6 माह रह गए हैं। ऐसे में मुख्य विपक्षी कांग्रेस और पहली बार उत्तराखंड चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार आप ने सोशल मीडिया से लेकर सड़कों पर जमकर प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। आप ने सीएम के चेहरे के तौर पर कर्नल अजय कोठियाल का नाम डिक्लेयर कर चुनावी कमान कर्नल के हाथ में सौंप दी है। कर्नल ने भी अपने चुनावी एजेंडे को जनता के साथ साझा करना शुरू कर दिया है। इसके लिए जोर-शोर से सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

कांग्रेस की कमान हरीश रावत के हाथ
कांग्रेस की चुनाव अभियान की कमान हरीश रावत को मिलते ही कांग्रेस और हरीश रावत की टीम सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव होकर कैंपेन चला रही है। हरीश रावत आए दिन प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखने के अलावा कांग्रेस का चुनावी एजेंडा भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों के सामने रख रहे हैं। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व सीएम हरीश रावत मिलकर बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दो पर सड़कों पर उतरकर भी प्रचार-प्रसार में जुट गई है।

आप, कांग्रेस की पिक्चर साफ, बीजेपी में वेट एंड वॉच
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की और से हरीश रावत मोर्चा संभाले हुए हैं। लेकिन सत्ताधारी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल को अभी एक माह का ही समय हुआ है। ऐसे में बीजेपी अभी किसी एक चेहरे को लेकर निर्णय नहीं ले पाई है। इस वजह से भी बीजेपी अभी आक्रामक तेवर में नजर नहीं आ रही है। चुनाव में जनता के बीच जाने पर बीजेपी को साढ़े 4 साल में 3 सीएम के कार्यकाल और योजनाओं को भी जनता के बीच लाने का बड़ा टारेगट है। ऐसे में बीजेपी के चुनावी एजेंडे को जनता के पहुंचाने के लिए भी कम समय बचा हुआ है।

स्पॉन्सर्ड पोल पर हरदा का आप पर निशाना
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया है। हरीश रावत ने राजनैतिक दलो द्वारा कराए जा रहे स्पॉन्सर्ड पोल पर सवाल खड़े करते हुए कांग्रेसी और कांग्रेस के समर्थकों को इससे दूर रहने की सलाह दी है। हरीश रावत का कहना है उन्होंने इशारो-इशारों में आप पर निशाना साधते हुए कहा कि आप अपने सीएम के फेस को लेकर सोशल मीडिया ग्रुपों का सहारा ले रहे हैं, उनमें इंटरनल वोटिंग करवा कर अपने लिए लोगों की पसंद को ज्यादा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। जिससे वे राजनैतिक लाभ ले सकते हैं। हरीश रावत ने आप को जुमलेबाज पार्टी और पार्टियों के नेताओं से सावधान रहने की सलाह दी है। हरीश रावत ने आप से एक बार​ फिर बिजली और दूसरे मुद्दे पर अपना विजन जनता के सामने रखने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+