'द कश्मीर फाइल्स' से जुड़ा है उत्तराखंड का खास कनेक्शन, यहां की खूबसूरत वांदियों को उतारा गया है पर्दे पर
मसूरी और चकराता में हुई है अधिकतर मूवी की शूटिंग
देहरादून, 16 मार्च। सिनेमा जगत में कम समय में ही सबसे ज्यादा चर्चित हो रही द कश्मीर फाइल्स के बारे में पढ़ने और सुनने के लिए हर कोई उत्सुक नजर आ रहे हैं। जैसे की नाम से ही ये मूवी कश्मीर पर केंद्रित लग रही है, लेकिन इस मूवी की अधिकतर शूटिंग उत्तराखंड की वादियों में हुई है। जिसे लोगों ने काफी सराहा है। जिस उद्देश्य से मूवी की टीम ने इस पर्दे पर उतारा, उसको सभी लोग सराहना कर रहे हैं। इसमें मूवी का पिक्चराइजेशन सबसे अहम माना जा रहा है।

मसूरी और चकराता में हुई है अधिकतर शूटिंग
इन दिनों बॉलीवुड मूवी द कश्मीर फाइल्स के हर जगह चर्चे हो रहे हैं। मूवी का सब्जेक्ट और उसको पर्दे पर उतारने की हर कोई तारीफ कर रहा है। अधिकतर राज्यों में इस मूवी को टैक्स फ्री कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने भी इसे टैक्स फ्री किया है। साथ ही प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत कई मंत्रियों और संगठन के लोगों ने भी इस मूवी को थिएटर में ही देखकर तारीफ की। इस मूवी का उत्तराखंड से अलग कनेक्शन है। मूवी की करीब 90 परसेंट प्रतिशत शूटिंग उत्तराखण्ड में हुई है। जिसमें मसूरी और चकराता की खूबसूरती को भी पर्दे पर उतारा गया है। मूवी के कई सीन में भद्राज की पहाड़ियां और रजौली का इलाका भी फिल्माया है। जिससे स्थानीय युवाओं और कलाकारों को भी इस मूवी में किरदार निभाने और काम करने का मौका मिला है। मूवी में काम करने वाले कई स्थानीय लोगों को अब स्थानीय स्तर पर सम्मानित किया जा रहा है। जिस तरह की चुनौती मूवी के फिल्मांकन भी आई, उसके सफल होने से इस मूवी से जुड़े लोग अब खासे उत्साहित और खुश नजर आ रहे हैं।
कई मूवी की शूटिंग हो चुकी
उत्तराखंड बीते लंबे समय से बॉलीवुड के लिए फिल्माकंन का एक बेहतर विकल्प के तौर पर उभरा है। जिसमें मसूरी, चकराता, देहरादून, ऋषिकेश, टिहरी की खूबसूरत वादियों को खासा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में यहां के स्थानीय लोगों को अब इससे रोजगार और अपने अभिनय को दर्शाने का मौका मिल रहा है। जिसको लेकर राज्य सरकारें भी अब तक खासा प्रयत्न कर रही है। उत्तराखंड में अब तक दुनिया का पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बन चुके उत्तराखंड में अभी तक राम तेरी गंगा मैली, मधुमती, भीगी रात, कटी पतंग, लक्ष्य, केदारनाथ, कभी-कभी, स्टूडेंट ऑफ द ईयर, कोई मिल गया, लक्ष्य, दम लगा के हैय स्या, बत्ती गुल मीटर, बधाई, अर्जुन पंडित समेत कई मूवी की शूटिंग हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications