एजुस्किल के साथ उत्तराखंड सरकार ने किया करार, जॉब की डिमांड के हिसाब से युवा पा सकेंगे तकनीकी प्रशिक्षण

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को बेहतर तकनीकी शिक्षा मिले और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के एकेडमिक प्रोग्राम तक उनकी पहुंच हो इसके लिए त्रिवेंद्र रावत सरकार ने एजुस्किल के साथ समझौता (एमओयू) किया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की उपस्थिति में सचिवालय में टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट और एजुस्किल के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत युवाओं को उच्चस्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण देने की दिशा में उत्तराखंड सरकार और एजुस्किल मिलकर काम करेगी।

Uttarakhand govt signed MOU with eduskill to provide technical education to youths

उत्तराखंड के सभी राजकीय पॉलीटेक्निक में एजुस्किल ऑनलाइन माध्यम से युवाओं को विश्वस्तरीय टेक्निकल स्किल उपलब्ध कराएगा। इस संयुक्त प्रयास से बहुराष्ट्रीय कंपनी के एकेडमिक प्रोग्राम का लाभ छात्र-छात्राएं उठा पाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि बच्चों को तो अपग्रेड होने की जरूरत है ही, साथ ही शिक्षकों को लगातार अपग्रेड किए जाने की आवश्यकता है।

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि शिक्षक और छात्र अपग्रेड हो रहे हैं कि नहीं इसका लगातार मूल्यांकन होना चाहिए। एजुस्किल के साथ हुए समझौते पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं को इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से कोर्सेज कराए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इन कोर्स को करने के दौरान बच्चे इससे कितना ग्रहण कर पा रहे हैं, इस पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाना चाहिए।

उत्तराखंड सरकार और एजुस्किल के बीच हुए इस एमओयू पर तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक डॉक्टर हरी सिंह और एजुस्किल के निदेश शुभजीत जगदेव ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और सीएम के आईटी सलाहकार रविंद्र दत्त पेटवाल भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+