उत्तराखंड के गर्वनर और सीएम ने भी मैच के दौरान बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला, सचिन और तिरंगामय नजर आया स्टेडियम

देहरादून के स्टेडियम में रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आयोजन

देहरादून, 23 सितंबर। देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दौरान हुए इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स मैच का आनंद लेेने के लिए राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचें। इस दौरान गर्वनर और सीएम दर्शक दीर्घा में बैठकर खिलाडियों का हौंसला बढ़ाते हुए नजर आए।

Uttarakhand Governor CM pushkar dhami watch cricket match Sachin tendulkar tricolor seen stadium

रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चल रही रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज देखने पहुंचे। उन्होंने स्टेडियम पंहुचकर इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स मैच का आनंद लिया। इससे पूर्व राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और देवभूमि उत्तराखण्ड में सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज के दौर में रोड सेफ्टी से सम्बन्धित नियमों का पालन करना हम सब का दायित्व है। यह आयोजन इस दिशा में जन जागरूकता का कार्य करेगा। क्रिकेट का यह आयोजन उत्तराखण्ड में खेलों को बढ़ावा देने और इस क्षेत्र में प्रदेश को पहचान दिलाने में मददगार होगा। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्य, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे। इसके बाद सभी ने मैच का आनंद भी लिया।

स्टेडियम तिरंगामय दर्शक हर तरफ सचिन की नारेबाजी करते नजर आए
आखिरकार गुरूवार को देहरादून के क्रिकेट प्रेमियों की सचिन को बल्लेबाजी करते देखने का सपना पूरा हो गया। बुधवार को बारिश की वजह से मैच रद्द होने के बाद दर्शकों को एक बार फिर मौसम के खराब होने से एक बार फिर निराशा हाथ लगने का डर था। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही इंद्रदेव प्रसन्न हो गए। जिसके बाद लोगों ने जमकर मैच का आनंद लिया। 25 हजार क्षमता वाला राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दर्शकों से भरा.भरा नजर आया। इस दौरान पूरा स्टेडियम तिरंगामय नजर आया। साथ ही दर्शक हर तरफ सचिन की नारेबाजी करते हुए नजर आए। पूरे मैच में सबके लिए रोमांचक क्षण सचिन की बल्लेबाजी करना ही नजर आया। इसके साथ ही सोशल मीडिया में एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि मैच के खत्म होने से पहले दो दर्शक मैदान में आकर सचिन के पैरों पर गिर गए। हालांकि आनन-फानन में आए बाउंसर ने दोनों को मैदान से बाहर कर दिया। इस बात की सचिन को जानकारी नहीं लगी कि दो दर्शक उनकी तरफ अचानक गिरे। मैच के दौरान दर्शकों ने युवराज और हरभजन को देखकर भी जमकर उत्साह दिखाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+