RT-PCR और Rapid Antigen Tests की जांच दरों में उत्तराखंड सरकार ने की कटौती, जानें नए रेट

Dehradun News, देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए होने वाली आरटीपीसीआर टेस्ट और रैपिड एंटीजन जांच की कीमत में भारी कमी की गई है। ये नई दरें प्राइवेट लैब और अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नई दरों के तहत राज्य में अब निजी लैब में यह जांच केवल 500 रुपए में हो सकेगी। अभी तक निजी लैब में इस जांच की कीमत 900 रुपए थी। वहीं रैपिड एंटीजन टेस्ट की कीमत भी 427 रुपए कर दी गई है। पहले यह कीमत 719 रुपए थी।

 Uttarakhand Government reduces COVID-19 RT-PCR and Rapid Antigen Tests costs

निर्धारित शुल्क से अधिक जांच शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर संबंधित लैब संचालक के खिलाफ महामारी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, प्राइवेट लैब में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच कराने वाले लोगों को फायदा मिलेगा।

इधर, सरकार ने कोरोना की रैपिड एंटीजन जांच की दरों को भी कम कर दिया है। राज्य सरकार की ओर से पूर्व में किए गए आदेश के अनुसार, प्राइवेट लैब में कोरोना की एंटीजन जांच की कीमत 719 रुपए में तय थी। इसे घटाकर अब 427 रुपए कर दिया गया है। जांच के लिए इससे अधिक शुल्क लिए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। तो वहीं, निजी लैब को आदेश दिए गए हैं कि किसी भी व्यक्ति की जांच की रिपोर्ट आईसीएमआर के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाएगी।

इसके साथ ही जांच रिपोर्ट की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को अनिवार्य रूप से देनी होगी। सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने बताया कि आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन जांच की कीमतों को कम करने के पीछे मुख्य मकसद यह है कि राज्य में टेस्टिंग बढ़ाई जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+