10वीं-12वीं में फेल छात्रों को पास होने को उत्तराखंड सरकार देगी एक और मौका, कैबिनेट में लाया जाएगा प्रस्ताव
उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं में फेल छात्रों को बड़ी राहत मिलने वाली है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अधिकतम दो विषयों में फेल है, उसे पास होने के लिए सरकार एक और मौका
देहरादून, 10 जुलाई : उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं में फेल छात्रों को बड़ी राहत मिलने वाली है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी अधिकतम दो विषयों में फेल है, उसे पास होने के लिए सरकार एक और मौका देगी। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के मुताबिक, इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। सरकार इसे अगले शिक्षा सत्र से लागू कर सकती है।

बता दें कि इस साल आयोजित 10वीं और 12वीं परीक्षा में 48 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं। वहीं पिछले साल 2021 में उत्तराखंड बोर्ड का परिणाम 99 प्रतिशत था। जबकि इस साल 2022 में रिजल्ट 77.47 प्रतिशत रहा। 28 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं 10वीं में फेल हुए। 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट पिछले साल 99.71 प्रतिशत रहा, जबकि इस साल रिजल्ट 82.63 प्रतिशत रहा। 19 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं फेल हो गए।
ताकि छात्रों की न छूटे पढ़ाई
सरकार के अनुसार, 10वीं और 12वीं परीक्षा में फेल होने के बाद कई छात्र परीक्षा छोड़ देते हैं। छात्र पढ़ाई न छोड़े, इसके लिए सरकार इन फेल छात्रों को एक और मौका देना चाहती है। इससे वो अपना पढ़ाई जारी रख सके। इसलिए सरकार ने कहा कि इसको लेकर कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। वहीं, रामनगर बोर्ड के अपर सचिव बृजमोहन रावत ने कहा कि यूपी के समय फेल छात्रों के लिए फिर से परीक्षा की व्यवस्था गई थी, लेकिन उत्तराखंड में इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया था। अब फिर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। अगले शिक्षा सत्र से इस व्यवस्था को लागू किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications