उत्तराखंड सरकार ने दी बड़ी राहत, पाइप्ड नेचुरल गैस PNG और कंप्रेशड नेचुरल गैस CNG सस्ती , जानिए नए रेट

उत्तराखंड में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) अब सस्ती हो गई हैं। राज्य सरकार ने पीएनजी और सीएनजी पर लगने वाले मूल्य वर्धित कर की दरों में बड़ी कटौती की है। इसके लिए आदेश जारी हो चुका है।

पीएनजी और सीएनजी के दाम ऐसे समय पर कम हुए हैं जब आने वाले समय में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। साथ ही आने वाले समय में टूरिस्ट भी बढ़ने वाला है। प्रदेश में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और कंप्रेशड नेचुरल गैस (सीएनजी) अब सस्ती होगी।

Uttarakhand government big relief Piped Natural Gas PNG Compressed Natural Gas CNG new rates

प्रदेश सरकार ने वैट दरें घटा कर पीएनजी पर पांच प्रतिशत व सीएनजी पर 10 प्रतिशत तय की है। अभी तक पीएनजी व सीएनजी पर 20 प्रतिशत वैट लिया जाता था। दरें कम करने से प्रदेश में सीएनजी उत्तर प्रदेश व हिमाचल से भी सस्ती होंगी। नई दरें आज से लागू हो गई हैंं।

उत्तर प्रदेश और हिमाचल की तुलना में उत्तराखंड में सीएनजी पर वैट अधिक होने से महंगी थी। जिससे उत्तराखंड आने वाले वाहन पड़ोसी राज्यों से सीएनजी भरते थे। खपत कम होने से प्रदेश को राजस्व का नुकसान हो रहा था। हिमाचल प्रदेश में पीएनजी पर 10 प्रतिशत व सीएनजी पर 13.75 प्रतिशत वैट है।

जबकि उत्तर प्रदेश में पीएनजी पर चार प्रतिशत व सीएनजी पर 12.5 प्रतिशत वैट लागू है। प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संवर्द्धन के साथ ही प्राकृतिक गैस की खपत बढ़ाने के लिए वैट दरें घटाई है। प्रदेश में अब पीएनजी पर पांच प्रतिशत और सीएनजी पर 10 प्रतिशत वैट लिया जाएगा।

बता दें कि प्राकृतिक गैस पर 20 प्रतिशत वैट से प्रदेश सरकार को सालाना 35 से 38 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता था। अब नई दरें लागू होने से राजस्व में लगभग 15 करोड़ के राजस्व का नुकसान होगा। लेकिन सरकार का मानना है कि प्राकृतिक गैस सस्ती होने से खपत बढ़ेगी और राजस्व भी बढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+