Global Investor Summit 2023: जानिए पीएम मोदी के भाषण और इंवेस्टर समिट से जुड़ी 10 बड़ी बातें
PM Modi Global Inversor Summit 2023 उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दो दिवसीय आयोजन का वन अनुसंधान संस्थान देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उद्घाटन किया। मोदी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही ग्राउंड ब्रेकिंग वॉल का अनावरण किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवभूमि उत्तराखंड में होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक होने के बारे में अपने कथन को याद किया। मोदी ने कहा कि यह संतोष की बात है कि यह कथन जमीन पर साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सिलक्यारा में सुरंग से श्रमिकों के सफल बचाव मिशन में शामिल राज्य सरकार और सभी लोगों की सराहना की। पीएम ने कहा कि उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां दिव्यता और विकास एक साथ महसूस होता है।
जानिए पीएम मोदी के भाषण और इंवेस्टर समिट से जुड़ी 10 बड़ी बातें-
- पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों से साफ है कि आकांक्षी भारत, अस्थिरता के बजाय एक स्थिर सरकार चाहता है और रेखांकित किया कि लोगों ने सुशासन और उसके ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर मतदान किया।
- प्रधानमंत्री ने ग्रामीण इलाकों से चारधाम तक जाने के काम का जिक्र करते हुए कहा कि वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी ढाई घंटे की रह जायेगी। देहरादून और पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तार से हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। प्रदेश में हेली-टैक्सी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है और रेल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ किया जा रहा है।
- प्रधान मंत्री ने उन्हें देश के पहले गांव के रूप में विकसित करने के लिए डबल इंजन सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने आकांक्षी जिलों और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का उल्लेख किया जहां उन गांवों और क्षेत्रों पर जोर दिया जा रहा है जो विकास मानकों में पीछे हैं।
- उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को लेकर मोदी ने पर्यटकों को प्रकृति के साथ-साथ भारत की विरासत से परिचित कराने के उद्देश्य से थीम आधारित पर्यटन सर्किट बनाने की जानकारी दी।
- पीएम मोदी ने देश के अमीरों, संपन्न लोगों और युवाओं से 'मेक इन इंडिया' की तर्ज पर 'वेड इन इंडिया'आंदोलन शुरू करने की अपील की।
- प्रधानमंत्री ने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड लॉन्च करने के लिए उत्तराखंड सरकार को बधाई दी और इसे उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को विदेशी बाजारों तक ले जाने का एक अभिनव प्रयास बताया।
- प्रधानमंत्री ने पोषण के नाम पर डिब्बाबंद भोजन के प्रति आगाह किया जबकि भारत मिलेट जैसे पौष्टिक भोजन में बहुत समृद्ध है। उन्होंने उपस्थित लोगों से स्थानीय उत्पाद को वैश्विक बाजारों तक पहुंचने में मदद करने के लिए कहा।
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गुजरात के सीएम रहते हुए ''वाईब्रेंट गुजरात'' नाम से इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन शुरू किया गया था, उसी से प्रेरित होकर राज्य सरकार ने ''डेस्टिनेशन उत्तराखंड'' की थीम पर इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है।
- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ढाई लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों को प्राप्त करने का लक्ष्य था, अभी तक लक्ष्य से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हो गये हैं। इनमें से अब तक 44 हजार करोड़ रूपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
- सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में गुजरात के ''महात्मा मंदिर कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर'' की भांति शीघ्र ही एक भव्य ''कन्वेंशन सेंटर'' का निर्माण किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications