EXIT POLL 2024: एग्जिट पोल से गदगद भाजपा, जीत को लेकर कर दिया बड़ा दावा, प्रदेश अध्यक्ष ने कह दी बड़ी बात

लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान निपटने के बाद जारी हुए एग्जिट पोल के आंकड़ों से उत्तराखंड में भाजपा उत्साहित नजर आ रही है।

सभी एग्जिट पोल उत्तराखंड की पांचों सीटें फिर भाजपा की झोली में आने की उम्मीद बताई गई है। हालांकि, चार जून को मतगणना के बाद ही अंतिम परिणाम आएंगे।

UTTARAKHAND EXIT POLL 2024 BJP proud CM PUSHKAR DHAMI STATE PRESIDENT MAHENDRA BHATT big claim

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एग्जिट पोल में जो आंकड़े आ रहे हैं, एनडीए उससे ज्यादा सीटें जीतेगा। नरेंद्र मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

धामी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ये जीत ऐतिहासिक होगी। लगभग सभी एक्ज़िट पोल्स भाजपा और एनडीए की प्रचंड जीत को दिखा रहे हैं, मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को आने वाले नतीजों में हमे इससे भी बड़ी विजय प्राप्त होगी।

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि उत्तराखंड की सभी पांचो लोकसभा सीटों में भाजपा के सभी पांचों प्रत्याशी दोगुने अंतर से जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं।

आज सिद्ध हो गया है सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण की नीति पर जनता ने मुहर लगाई है। भाजपा 370 और एनडीए का 400 पार का जो नारा था वह सार्थक सिद्ध हो रहा है।

भाजपा ने चुनाव संपन्न होने पश्चात आए एग्जिट पोल का स्वागत करते हुए, इसे विकसित भारत निर्माण के लिए मोदी जी को जनता के आशीर्वाद का प्रामाणिक संकेत बताया है। साथ ही तंज किया कि एग्जिट पोल की तरह, 4 जून की आने वाले एक्जट पोल में भी इंडी गठबंधन पूरी तरह आउट होने वाली है ।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, पार्टी आज के एग्जिट पोल का सम्मान करती है। इससे सिद्ध हो गया है कि भाजपा 370 और एनडीए 470 पार के लक्ष्य पर जनता ने अपनी मुहर लगाई है। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण का जो हमारा मिशन है, उस पर देश की जनता मोदी के नेतृत्व में हमारे साथ है। विभिन्न चैनलों के पोल स्पष्ट इशारा करते हैं कि एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कहा, सारे भ्रष्टाचारी एक हो जाए, सारे परिवारवादी एक हो जाएं, सारे तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले एक हो जाएं, चाहे कुर्सी के लिए मानवता, धर्म, मर्यादा त्यागने वाले क्यों न एक हो जाए, लेकिन उनके खिलाफ जनता ने पूरा आशीर्वाद मोदी को दिया है । जिसका स्पष्ट संकेत है आज आए एग्जिट पोल।

चुनावों के सातों चरण में जनता का मूड और अब स्वतंत्र एजेंसियों के नतीजे बता रहे हैं कि जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण के खिलाफ हमें मोदी जी के पक्ष में देश का मत मिला है । जिसको देखते हुए हमे विश्वास है कि आगामी 4 जून को एक बार फिर मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का परिणाम सामने आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+