उत्तराखंड:तिरंगे के अपमान को लेकर शिक्षा मंत्री पर कांग्रेस क्यों है हमलावर, जानिए मंत्री ने कैसे किया पलटवार

सोशल मीडिया में भाजपा और कांग्रेस में छिड़ी सियासी जंग

देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड के शिक्षा, चिकित्सा मंत्री डॉ धन सिंह रावत के एक कार्यक्रम में तिरंगा को पकड़ने को लेकर सोशल मीडिया में जमकर महाभारत छिड़ी हुई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया में एक फोटो शेयर कर शिक्षा मंत्री पर तिरंगा को उल्टा पकड़ने और तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया है। जबकि वही तस्वीर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर कर तिरंगे को सही करते समय दो तस्वीरें खींचने की बात की है। साथ ही कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक रोटियां सेकने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लगाया तिरंगे का अपमान का आरोप

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लगाया तिरंगे का अपमान का आरोप

आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर इन दिनों सियासी दल भाजपा और कांग्रेस में तिरंगे के प्रति सम्मान को लेकर एक दूसरे से आगे निकलने की हौड़ सी नजर आ रही है। इसके लिए दोनों दल अपने अपने तरीके से राजनीति करने में जुटे हैं। इस बीच उत्तराखंड में बीते दिनों हरिद्वार में आयोजित एक कार्यक्रम में तिरंगे को सही तरह से पकड़ने को लेकर सोशल मीडिया में जमकर सियासी जंग छिड़ी हुई है। सबसे पहले कांग्रेस की और से उत्तराखंड सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत की एक फोटो शेयर की गई, जिसमें मंत्री तिरंगे को उल्टा पकड़े हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने लिखा कि

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत को राष्ट्र ध्वज के सम्मान की शिक्षा कभी अपने मातृ संगठन से प्राप्त ही नही हुई। ये वही हैं जिन्होंने 52 वर्ष तक राष्ट्र ध्वज का सम्मान नही किया। ऐसे लोगों से राष्ट्र ध्वज के सम्मान की आशा कैसे की जा सकती है। हर घर तिरंगा अभियान भाजपा का केवल ढोंग।

मंत्री धन सिंह रावत ने किया पलटवार, सही फोटो भी की जारी

मंत्री धन सिंह रावत ने किया पलटवार, सही फोटो भी की जारी

कांग्रेस के इस मुद्दे को सोशल मीडिया में जमकर वायरल करने के बाद मंत्री धन सिंह रावत भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि वे तिरंगे को ठीक कर रहे थे, तभी किसी ने ये फोटो वायरल कर दी, मंत्री धन सिंह ने दो तस्वीरें सोशल मीडिया में जारी की हैं, एक में तिरंगा उल्टा, जबकि दूसरे में सीधा पकड़ा हुआ है। मंत्री धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए बताया कि

एक समाचार पत्र में प्रकाशित छायाचित्र को विपक्ष के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर अनावश्यक मुद्दा बना कर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित करते समय तिरंगे के निचले हिस्से को उलटकर मेरे द्वारा सही किया जा रहा था, तभी किसी छायाकार द्वारा हमारा छायाचित्र ले लिया गया और उसे प्रकाशित कर दिया। जबकि अन्य समाचार पत्रों में उसी मंच की सही फोटो प्रकाशित की गई है। राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति मेरी आस्था उतनी ही प्रबल है जितनी कि मेरे लिये प्राणवायु। सोशल मीडिया पर विपक्ष इस फोटो को लेकर महज अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहा है। क्योंकि विपक्ष के पास जन मुद्दों को लेकर कोई काम ही नहीं है।

कार्यकर्ताओं की भी एक फोटो वायरल

कार्यकर्ताओं की भी एक फोटो वायरल

इधर कांग्रेस की गढ़वाल मंडल की मीडिया इंचार्ज गरिमा मेहरा दसौनी ने अपने सोशल मीडिया अकांउट में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक और तस्वीर शेयर की है, जो कि द्वाराहाट विधानसभा की बताई जा रही है। इसमे कुछ भाजपा कार्यकर्ता हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ करते हुए तिरंगे को उल्टा पकड़े हुए दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+