Uttarakhand Earthquake: पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके से सहमे लोग

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 3.2 मापी गई। बारिश के बीच भूकंप के झटकों से दहशत का माहौल है।

भूकंप का केंद्र

नेशनल सिस्मोलॉजी सेंटर (NCS) के अनुसार, पिथौरागढ़ का भूकंप रविवार को आया। भूकंप का केंद्र 5 किमी गहराई में डिटेक्ट किया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Uttarakhand Earthquake

पहाड़ खिसकने से बंद हुआ रास्ता

NCS के अनुसार, पिथौरागढ़ में शाम करीब 6.34 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बता दें कि गत कई दिनों से पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड में मौसम खराब है। भूस्खलन और पहाड़ का मलबा गिरने के कारण गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है।

संवेदनशील हैं हालात

खराब मौसम के बीच भूकंप के झटकों के कारण पिथौरागढ़ में रहने वाले लोग सहमे हुए हैं। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में कहा है कि एक-दो दिनों तक लगातार बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में हालात बेहद संवेदनशील हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+