धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट
Uttarakhand Dhami Cabinet Expansion उत्तराखंड में धामी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। जिन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। उनमें खजान दास,मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, भरत चौधरी और राम सिंह कैड़ा शामिल हैं। देहरादून के लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली चल रहे थे, और वर्तमान में 6 मंत्री हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं।

इनमें से सतपाल और धन सिंह पौड़ी गढ़वाल, गणेश जोशी देहरादून जिला, सुबोध टिहरी जिले से आते हैं। ये 4 गढ़वाल से हैं। जबकि कुमांउ से रेखा आर्य अल्मोडा और सौरभ यूएसनगर जिले से हैं। जिन नए मंत्रियों को शामिल किया है, उनमें मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा हरिद्वार जिले से आते हैं। खजानदास देहरादून, भरत चौधरी रुद्रप्रयाग और राम सिंह कैड़ा नैनीताल जिले से आते हैं। धामी मंत्रिमंडल में अब सीएम को मिलाकर 12 कुर्सियां भर गई हैं। इनमें 7 गढ़वाल और 4 कुमांउ से हो गए हैं।
जो नए मंत्री बनाए गए हैं उनमें प्रदीप बत्रा और राम सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए। पुराने मंत्रियों में सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य कांग्रेस छोडकर चुनाव से पहले भाजपा में आए थे। कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हुए मंत्रियों की संख्या 5 हो गई है।
जिलों का प्रतिनिधित्व-
- पुष्कर सिंह धामी- चंपावत
- सतपाल महाराज, धन सिंह रावत- पौड़ी गढ़वाल
- गणेश जोशी, खजान दास -देहरादून
- मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा -हरिद्वार
- भरत चौधरी -रुद्रप्रयाग
- राम सिंह कैड़ा- नैनीताल
- सौरभ बहुगुणा -उधमसिंह नगर
- रेखा आर्य- अल्मोड़ा
एक नजर नए मंत्रियों के प्रोफाइल पर-
मदन कौशिक हरिद्वार से विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।
2002 - पहली बार हरिद्वार से विधायक बने।
2007, 2012, 2017 और 2022 - लगातार चुनाव जीतकर 5 बार विधायक बने।
2007-2012 - भाजपा सरकार में मंत्री भी रहे (खंडूड़ी और निशंक सरकार के दौरान)।
2017-2021 - उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
12 मार्च 2021 - उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
2022 - फिर से हरिद्वार सीट से जीतकर 5वीं बार विधायक बने।
खजान दास- राजपुर से विधायक, दलित चेहरा और पूर्व में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।
प्रदीप बत्रा -हरिद्वार के रुड़की से विधायक हैं। तीन बार के विधायक
2012 - पहली बार रुड़की से विधायक बने।
2017 - फिर से चुनाव जीता, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए।
2022 - तीसरी बार रुड़की सीट से विधायक चुने गए।
भरत चौधरी- रुद्रप्रयाग जिले से विधायक, जो कि दो बार विधायक रह चुके हैं। काफी सीनियर नेता हैं।
रामसिंह कैड़ा -नैनीताल जिले के भीमताल से विधायक हैं। वे इससे पूर्व निर्दलीय भी विधायक जीतकर आए थे।
-
UP News: 'बस 11 MLA चाहिए, फिर Muslim एनकाउंटर के बदले Encounter', भड़काऊ बयानबाजी वाले Shaukat Ali कौन हैं? -
TN Election 2026: कमल हासन की पार्टी चुनावी मैदान से बाहर, विधानसभा चुनाव में किसके साथ खड़ी है MNM? -
Bengal Chunav 2026 BJP Candidates Third List: बीजेपी की तीसरी लिस्ट जारी, 19 उम्मीदवारों में कौन-कौन? -
धामी सरकार के 4 साल: सीएम ने गिनाईं उपलब्धियां, 3.76 लाख करोड़ निवेश, 30 हजार नौकरी, देहरादून का होगा कायाकल्प -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications