स्मार्ट सिटी दून की सड़क, बस और स्कूल को स्मार्ट बनाने का शहरी विकास विभाग का ये है स्मार्ट प्लान, जानिए

शहरी विकास मंत्री ने की स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की समीक्षा

देहरादून, 3 जुलाई। देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इलैक्ट्रानिक बसों को बढ़ाने के साथ ही 15 स्मार्ट स्कूल तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही दीपावली से पहले स्मार्ट सड़क सम्बन्धी कार्य पूर्ण करने का टारगेट रखा गया है। देहरादून में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने अधिकारियों को तय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

uttarakhand dehrdaun smart city road transport school smart plan of the Urban Development Department

जल्द ही इलैक्ट्रानिक बसों की संख्या को और बढ़ाया जायेगा।

शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी के तहत देहरादून शहर में हो रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि परेड ग्राउंड में स्मार्ट लाईब्रेरी का कार्य तेजी से किया जा रहा है जिसमें लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मंत्री ने बताया कि क्रैश बिल्डिंग से संबंधित कार्य अक्टूबर 2022 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि शहर में 15 इलैक्ट्रानिक बसें संचालित हैं और जल्द ही इलैक्ट्रानिक बसों की संख्या को और बढ़ाया जायेगा। मंत्री ने कहा कि स्मार्ट स्कूल के तहत शहर में तीन स्मार्ट स्कूलों का निर्माण पूर्ण किया गया है, जिसमें दो स्कूल खुरबुड़ा क्षेत्र में और एक स्मार्ट स्कूल राजपुर में स्थित है। इस दौरान देहरादून में 15 स्मार्ट स्कूल के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा गया। जिस पर मंत्री ने सहमति व्यक्त करते हुए कार्य को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये गए। मंत्री ने बताया कि शहर में 24 वाटर एटीएम लगाये गये हैं जिनसे 03 रू प्रति लीटर की दर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ड्रेनेज कनेक्टिविटी के तहत शहर में 06 हजार स्मार्ट वाटर मीटर लगाये जाने प्रस्तावित हैं, जिनमें से 300 स्मार्ट वाटर मीटर स्मार्ट रोड के दोनों साईड पर लगाये जा गये हैं। मंत्री ने स्मार्ट वाटर मीटर लगाने के कार्य को गति देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये। र्स्काडा के तहत जल संस्थान के 274 वाटर पंपों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है जिसका 80 प्रतिशत तक का कार्य पूर्ण किया गया है।

वाटर सप्लाई आग्यूमेंटेशन के तहत शहर में 75 प्रतिशत तक का कार्य पूर्ण
मंत्री ने कहा कि स्मार्ट वेस्ट वाहन के अन्तर्गत 32 आधुनिक वेस्ट वाहनों का उद्घाटन किया गया है और अन्य वाहनों की संख्या जरूरत के आधार पर बढ़ायी जायेगी। वाटर सप्लाई आग्यूमेंटेशन के संबंध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने अवगत कराया कि वाटर सप्लाई आग्यूमेंटेशन के तहत शहर में 75 प्रतिशत तक का कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसमें पुरानी पाईप लाईन तथा लीकेज को सुधारने तथा नई लाईन से बदलने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने ग्रीन बिल्डिंग, सीवरेज लाईन, स्मार्ट टाईलेट, स्मार्ट लाईब्रेरी, ई फाईलिंग और स्मार्ट सड़क के कार्यों की भी समीक्षा की और अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।

दीपावली से पूर्व स्मार्ट सड़क सम्बन्धी कार्य पूर्ण कर लिये जाएं

मंत्री ने स्मार्ट सड़क के तहत पलटन बाजार तथा परेड ग्राउण्ड में हो रहे कार्यों की गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि दीपावली से पूर्व स्मार्ट सड़क सम्बन्धी कार्य पूर्ण कर लिये जाएं। मंत्री ने जिलाधिकारी से स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति देने के लिए सम्बंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए विकाय कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों से जुड़ी हुई किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा शिथिलता बरतने पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि आगामी 13 अगस्त 2022 से प्रारम्भ हो रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने.अपने घरों में तिरंगा जरूर फहरायें और आजादी के अमृत महोत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं। इस अवसर पर बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी, जिलाधिकारी सोनिका, सीजीएम, स्मार्ट सिटी पदम कुमार, वित्त नियंत्रक स्मार्ट सिटी तरजीम अली और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+