Uttarakhand weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से बढ़ सकती है ठंड, जानिए कहां- कहां

Uttarakhand weather उत्तराखंड में फिर से मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जिससे अब ठंड दस्तक देने वाली है। देहरादून समेत 6 जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। बीते कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में हल्की उमस का एहसास हो रहा है। जिस कारण पंखे भी चल रहे हैं।

हालांकि पहाड़ों में अभी ठंड का एहसास हो रहा है।अब मौसम का मिजाज बदलने से ठंड का एहसास हो सकता है। जिसका असर आने वाले दिनों में पड़ सकता है। पहाड़ों में बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड का एहसास होगा।देहरादून में आज सुबह से ही बादल लगे हुए हैं।

Uttarakhand dehradun weather will change again rain snowfall may increase cold know where

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं। साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 अक्तूबर को देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

जबकि 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 23 से 27 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। बता दें कि आज से चार धाम यात्रा के समापन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

आज गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं। जबकि कल भैया दूज पर्व पर यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। धामों में बारिश के बाद बर्फबारी की संभावना ज्यादा होती है। यहां पहले ही जबरदस्त ठंड पड़ रही है। ऐसे में अब एक बार फिर धामों में ठंड बढ़ने जा रही है। बदरीनाथ के कपाट 25 नवंबर को बंद होंगे। ऐसे में बदरीनाथ में इस बीच बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+