Uttarakhand weather: कुछ दिन बारिश से राहत, 12 सितंबर से फिर हो सकती है बारिश, जानिए कब और कहां
Uttarakhand weather: उत्तराखंड में कुछ दिन बारिश से राहत मिल सकती है। पर्वतीय जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि उमस और गर्मी परेशान कर सकती है। 12 सितंबर से फिर मौसम करवट बदल सकता है।
मौसम विभाग ने मंगलवार 9 सितंबर के लिए पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई है। इसके साथ ही वर्षा के तीव्र दौर आ सकते हैं। राज्य के मैदानी क्षेत्रों के लिए बारिश का आज कोई पूर्वानुमान नहीं है। मैदानी जिलों में सिर्फ बादल गरजेंगे और बिजली चमकेगी।

इसके साथ ही 10, 11 और 12 सितंबर तक का मौसम का पूर्वानुमान किया है। 10 सितंबर को भी आज 9 सितंबर जैसा ही पैटर्न रहेगा। 11 सितंबर को मौसम बदलेगा और पर्वतीय जिलों के साथ ही उधम सिंह नगर जिले में भी वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई है। 12 सितंबर को पूरे राज्य में मौसम बदलेगा और बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
12 सितंबर को मानसून पूरी तरह फिर से सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस दिन राज्य के देहरादून, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश के तेज से बहुत तेज दौर होने की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में भी बारिश होगी। देहरादून की मौसम की बात करें तो सुबह से ही हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन उमस और तेज धूप परेशान कर रही है।
रात में भी हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई। लेकिन एक बार फिर तापमान बढ़ गया है। जिससे दिन में उमस और गर्मी का असर नजर आ रहा है। आने वाले कुछ दिन गर्मी और उमस इसी तरह रहने वाली है। हालांकि 12 सितंबर से फिर राहत मिल सकती है। उधर बारिश से पहाड़ों में अब भी जनजीवन अस्त व्यस्त है। उत्तरकाशी जिले में सबसे ज्यादा सड़क मार्ग बाधित हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications