Uttarakhand weather बारिश का दौर जारी, मानूसन के लिए हो जाएं तैयार, जानिए कब दे सकता है दस्तक
Uttarakhand weather news: उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का क्रम जारी है, जो कि आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो बारिश का क्रम 24 जून तक जारी रह सकता है। इस बीच मानूसन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
उत्तराखंड में 20 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में के अनुसार मानसून का असर सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में देखने के लिए मिलेगा। इससे पूर्व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री मानसून की बारिश का क्रम भी जारी रहेगा।

प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 18 से 24 जून तक हल्की से माध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसी बीच प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। वहीं, प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है।
बता दें कि प्री मानसून की बारिश से एक बार फिर प्रदेश में जगह जगह नदी नाले उफान पर हैं। मानसून आने के बाद प्रदेश में फिर से अलर्ट रहने पर जोर दिया जा रहा है। इन दिनों उत्तराखंड में चार धाम समेत कई धार्मिक यात्राएं और पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में मानसून को देखते हुए यात्रा को मौसम देखकर ही करने की सलाह दी जा रही है। बुधवार को केदारनाथ पैदल मार्ग और पूर्णागिरी धाम के पास गदेरे उफान पर आने से यात्री परेशान रहे।
हाल ही में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में काफी बारिश देखने को मिली है। मानसून आने के बाद गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिले में अन्य जिलों की तुलना अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। देहरादून में इस पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को दिनभर में दो दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। देहरादून में बृहस्पतिवार को बादल छाए हुए हैं, एक बार फिर बारिश के आसार लग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications