Uttarakhand Weather: बारिश-बर्फबारी का दौर रुका, पहाड़ों में बढ़ी ठिठुरन, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों तक देखने को मिल रहा है। हालांकि मौसम शुष्क रहने से दिन में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, लेकिन सुबह शाम ठंड तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

ऐसे में आने वाले दिनों में ठंड का असर ज्यादा दिखने को मिल सकता है। फिलहाल 15 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। बीते तीन दिनों तक पहाड़ों में बर्फबारी के बाद अब मौसम शुष्क हो गया है। जिससे दिन में हल्की उमस का एहसास हो रहा है। सुबह शाम ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

Uttarakhand dehradun Weather Rain snowfall stopped chills increased mountains what mousam coming days

केदारनाथ, बद्रीनाथ में में इस बार कपाट बंद होने से पहले ही जमकर बर्फबारी हुई है। जबकि केदारनाथ के कपाट 23 अक्टूबर को बंद होने हैं। जिससे धाम में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। आने वाले दिनों में और ज्यादा ठंड बढ़ सकती है। चमोली स्थित हेमकुंड साहिब और लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट बीते शुक्रवार को बंद हो गए। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास काफी बर्फ देखने को मिली।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर चलने से मैदानी इलाकों तक ठंड का एहसास होने लगा है। पहाड़ों में ठंड पूरी तरह से अपना असर दिखाने लगी है। चारों धामों में भी इस समय जबरदस्त ठंड पड़ रही है। चार धाम यात्रा के समापन के लिए अब डेढ़ माह तक का समय है। ऐसे में यात्रा के समापन तक काफी बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

हालांकि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट दिवाली के बाद शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। बदरीनाथ के दर्शन 25 नवंबर तक होंगे। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल राज्य में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। आगामी 15 अक्तूबर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। आज (शनिवार) उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दीवाली तक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+