Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी गुजर सकते हैं अगले 3 दिन, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में 6 से 8 अक्टूबर तक भारी वर्षा होने का अनुमान

देहरादून, 5 अक्टूबर। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पांच अक्तूबर से प्रदेश में कुछ दिनों से फिर से बारिश का का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 5 अक्टूबर को यलो जबकि छह अक्टूबर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सात अक्तूबर को कुमाऊं के सभी एवं गढ़वाल के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन की और से अगले कुछ दिनों तक पर्वतारोहण न करने की सलाह जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड से मानसून की पूर्ण विदाई में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। 10 अक्टूबर तक मानसून के लौटने का अनुमान है।

uttarakhand dehradun weather heavy rain alert three days Meteorological department issued

6 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान

उत्तराखंड में 6 से 8 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। खासकर कुमाऊं में अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इस दौरान नदी.नालों में बाढ़ के हालात, मैदानों में जलभराव होने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे प्रदेश में कहीं हल्की, मध्यम तो कहीं भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में सात अक्तूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं मंडल में ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह के मुताबिक पांच अक्तूबर से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं छह को कुमाऊं के लिए ऑरेंज और गढ़वाल के लिए येलो अलर्ट है। सात अक्तूबर को कुमाऊं के सभी एवं गढ़वाल के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड से मानसून की पूर्ण विदाई में अभी एक सप्ताह का समय लग सकता है। 10 अक्टूबर तक मानसून के लौटने का अनुमान है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+