Uttarakhand weather देहरादून समेत इन 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
Uttarakhand weather update उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने आज 13 सितंबर को प्रदेशभर के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 6 जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को प्रदेशभर के गढ़वाल मंडल में देहरादून और पौड़ी गढ़वाल जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुमाऊं मंडल के उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत जिलों में भी अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

6 जिलों, उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और अल्मोड़ा में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। टिहरी गढ़वाल जिले में बारिश का अलर्ट देखते हुए स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। बारिश के चलते प्रदेश में एक बार फिर जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने 17 सितंबर तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
रविवार 14 सितंबर को प्रदेशभर के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। सोमवार 15 सितंबर को बारिश का जोर ज्यादा हो सकता है। सोमवार को देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में अधिकांश स्थानों और शेष जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।
मंगलवार 16 सितंबर को राज्य के सभी जनपदों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। बुधवार 17 सितंबर को प्रदेशभर के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। उत्तरकाशी जिले में कई सड़कें बार बार बंद हो रही हैं। जिन्हें प्रशासन लगातार खुलवाने में जुटा है। इन सबके बीच यमुनोत्री धाम की यात्रा को छोड़कर गंगोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम की यात्रा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications