Uttarakhand Weather: प्री मानसून की बारिश से बदला मौसम, जानिए आगे कब तक रहेगा ऐसा मौसम या बदलेगा
Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बारिश का क्रम जारी है। जिससे गर्मी से काफी हद तक राहत मिल गई है। आने वाले दिनों की बात करें तो छह जून तक प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सात व आठ जून को उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहेगा।
उत्तराखंड में 9 जून या 10 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। उससे पहले प्री मानसून बरसात और तेज आंधी तूफान ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार जताए हैं।

बता दें कि बीते दिनों हेमकुंट साहिब समेत कई इलाकों में बर्फबारी हो चुकी है। जिसके बाद से पहाड़ों में बारिश का दौर जारी है, जिससे ठंड भी बढ़ गई है।
आज मंगलवार की बात करें तो देहरादून समेत प्रदेश भर के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, साथ ही बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। जबकि देहरादून, पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून के लिए बारिश व तेज हवाओं का येलो और पौड़ी व रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, नैनीताल, चम्पावत, अल्मोड़ा, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
उत्तराखंड मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि इस सप्ताह में आगे आने वाले तीन से चार दिनों में कई जगहों पर बरसात और तेज आंधी तूफान देखने को मिल सकता है। यह आने वाले मानसून सीजन से पहले की प्री मानसून गतिविधियां हैं जो कि प्रदेश में देखने को मिल सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications