UKSSSC पेपर लीक के साथ ही अब UKPSC का विवाद आया सामने, पूर्व सदस्य पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
यूकेपीएससी के पूर्व सदस्य पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
देहरादून, 22 अगस्त। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग, यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण के साथ ही अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, यूकेपीएससी से जुड़ा एक नया विवाद सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। एक पीड़िता ने यूकेपीएससी के पूर्व सदस्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी ने 2018 में आयोजित उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा,प्रवक्ता संवर्ग,समूह,सी,सेवा,सामान्य और महिला शाखा परीक्षा में उनके चयन के लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया था। डीजीपी को इस संबंध में व्हाट्सएप के माध्यम से एक ऑडियो क्लिप और एक लिखित शिकायती पत्र भी मिला है। जिसके बाद डीजीपी अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को महिला के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया है।

भाकपा, माले के गढ़वाल सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने की शिकायत
भाकपा, माले के गढ़वाल सचिव इन्द्रेश मैखुरी ने इस प्रकरण को लेकर शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, अध्यक्ष उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग, अध्यक्ष उत्तराखंड महिला आयोग, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड पुलिस को भेजा है। जिसमें लिखा है कि इस समय उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ,यूकेएसएससी, में भर्तियों में हुई गड़बड़ियों के संबंध में एसटीएफ़ की जांच चल रही है, जिसमें कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन इसी बीच में सोशल मीडिया, न्यूज़ चैनल्स और पोर्टल्स पर एक युवती का मामला बहुत तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें उक्त युवती द्वारा उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के एक पूर्व सदस्य पर पैसे की मांग करने और यौन उत्पीड़न के जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यह आरोप इसलिए भी और गंभीर हो जाते हैं, जब ये उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के ऐसे सदस्य पर लगाए गए हैं, जो पूर्व में जज रहे हैं, शिकायती पत्र में आगे लिखा है कि युवती का कहना है कि वर्ष 2018 में उत्तराखंड अधीनस्थ शिक्षा,प्रवक्ता संवर्ग, समूह- ग, की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद, उन्हें महिला व सामान्य वर्ग में साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया।
युवती के गंभीर आरोप, छेड़छाड़ और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला
युवती के अनुसार उनके दोनों ही साक्षात्कार, उन सदस्य के पैनल में थे, जिनपर वे गंभीर आरोप लगा रही हैं। युवती का आरोप है कि साक्षात्कार हो जाने के बाद आरोपी सदस्य द्वारा उन्हें दस्तावेज़ दुरुस्त करने के नाम पर एक स्थान पर बुलवाया गया। वहां से एक फ्लैट में ले जा कर आरोपी सदस्य ने पैसे की मांग की, छेड़छाड़ की और शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला। पीड़िता का यह भी कहना है कि इस संबंध में वह बीते कई वर्षों से निरंतर शिकायत करती रही है, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। मैखुरी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस बीच सोशल मीडिया में एक ऑडियो क्लिप भी वायरल है, जो कथित तौर पर युवती व लोकसेवा आयोग के उन पूर्व सदस्य की बताई जा रही है, जिन पर युवती ने आरोप लगाया है, वायरल क्लिप में तो बोल रहा व्यक्ति, युवती को अगली परीक्षाओं में चयन कराने का भरोसा दिला रहा है और अपने सहायक से संपर्क में बने रहने को कह रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लोकसेवा आयोग जैसे किसी आयोग का कोई सदस्य, किसी को भी, किसी पद पर चयन की गारंटी कैसे दे सकता है। इन सभी प्रकरण की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications