उत्तराखंड: दो सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयार किए पैनल, इन दो नामों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड में मंगलौर व बदरीनाथ सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने स्तर से तैयारियां तेज कर दी हैंं।

भाजपा ने दोनेां सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने बदरीनाथ सीट से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी और मंगलौर सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है।

Uttarakhand Congress has prepared panels for by-elections on two seats these two names may approved

जबकि कांग्रेस का पैनल तैयार है, लेकिन अभी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। मंगलौर सीट से पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन को टिकट मिलना तय है जबकि बदरीनाथ सीट से कांग्रेस लखपत बुटोला को प्रत्याशी बनाया जाना तय माना जा रहा है। बता दें कि बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी के इस्तीफे देने और भाजपा ज्वाइन करने के बाद ये सीट खाली हुई।

जबकि मंगलौर सीट पर बसपा के विधायक सरबत करीम अंसारी के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। मंगलौर सीट पर बसपा ​विधायक के परिवार से ही बेटे को उतार रही है। जबकि भाजपा ने भी अपना प्रत्याशी उतार दिया है। इस तरह इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होना तय है। बदरीनाथ सीट पर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने है। कांग्रेस आज देर रात या कल बदरीनाथ सीट पर प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है।

कांग्रेस से विधायक और बद्रीनाथ उपचुनाव के पर्यवेक्षक विक्रम नेगी ने आज उपचुनाव में संभावित प्रत्याशियों पर रिपोर्ट पीसीसी अध्यक्ष करन माहरा के माध्यम से प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को को सौंपी। जिसमें प्रमुख तौर से लखपत भटोला, प्रकाश रावत और नरेशानंद नोटियाल का नाम संभावित प्रत्याशियों के रूप में भेजा गया है।

जिस पर बैठक में मौजूद सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपनी सहमति प्रकट की और हाई कमान से जल्द से जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने उन्हें आश्वस्त किया कि अतिशीघ्र ही बद्रीनाथ और मंगलोर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशियों का नाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया जायेगा। साथ ही सहप्रभारी दीपिका पांडे को उत्तराखंड पहुंच कर चुनावों प्रचार, प्रसार और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+