उत्तराखंड: मुख्यमंत्री कार्यालय में कोरोना संक्रमित मिले अधिकारी-कर्मचारी, CM ने खुद को क्वारंटाइन किया
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण का अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक फैल गया है। यहां कार्यालय के एक सुरक्षा अधिकारी और एक ड्राइवर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे पहले भी एक ओएसडी और सलाहकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। ऐसे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत क्वारंटाइन में चले गए हैं।
Recommended Video

संवाददाता ने बताया कि, सूबे में अब पहाड़ी क्षेत्र से लेकर मैदानी क्षेत्र तक वैश्विक महामारी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 485 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। एक सुरक्षा अधिकारी और एक ड्राइवर के कोरोना से संक्रमित पाए जाने का पता चलने पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अगले 3 दिन के लिए क्वॉरंटाइन हो गए हैं।

मालूम हो कि, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहले भी कोरोना टेस्ट कराया था। हालांकि, उनकी पिछली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बताया गया कि, मुख्यमंत्री की शुक्रवार को फिर से कोरोना की जांच की जाएगी। तब तक मुख्यमंत्री एहतियातन क्वारंटाइन में चले गए हैं। मुख्यमंत्री की सभी बैठकों को भी रद्द कर दिया गया है।



Click it and Unblock the Notifications
