Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

केदारनाथ मंदिर पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, लिया पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

केदारनाथ मंदिर पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, लिया पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा

रुद्रप्रयाग, 05 अक्टूबर: कोरोना वायरस महामारी के बीच शुरू हुई चारधाम यात्रा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी (05 अक्टूबर) की सुबह केदारनाथ पहुंचे। यहां सीएम धामी ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किया। दर्शन करने के बाद सीएम धामी ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। बता दें, 07 अक्‍टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी का उत्‍तराखंड दौरा है। पीएम मोदी केदारनाथ भी जा सकते हैं, हालांकि उनका अभी तक केदारनाथ जाने का कोई कार्यक्रम तय नहीं।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami visits Kedarnath Temple

बता दें कि सीएम बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी पहली बार केदारनाथ पहंचे हैं। उनका केदारनाथ जाने का कार्यक्रम खराब मौसम के कारण इससे पहले तीन बार स्थगित हो चुका था। उनका दोपहर को देहरादून लौटने का कार्यक्रम है। मंगलवार (05 अक्टूबर) की सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। दर्शन करने के उपरांत सीएम धामी ने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

दरअसल, 7 अक्टूबर को पीएम मोदी ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम के दौरे से पूर्व सीएम के केदारनाथ जाने को लेकर एक बार फिर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि उनका अभी तक केदारनाथ जाने का कोई कार्यक्रम तय नहीं। बताया जा रहा है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। जिसका उद्घाटन पीएम मोदी 7 अक्टूबर को करेंगे। इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कुछ औपचारिकताएं है, जिनको पूरा किया जा रहा है। जिससे निर्धारित समय पर लोकार्पण कराया जा सके।

बता दें, जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग करीब 353 करोड़ की लागत से तैयार की गई है। नई टर्मिनल बिल्डिंग हवाई यात्रियों को आकर्षित करेगी। राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार देते हुए देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट को योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में करीब 353 करोड़ की लागत से जौलीग्रांट एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग को तैयार किया गया है। नई टर्मिनल बिल्डिंग की खास बात यह है कि एयरपोर्ट पर यात्रियों और पर्यटकों को राज्य की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। 150 से 1800 यात्रियों की क्षमता होने पर नई बिल्डिंग में यात्रियों का अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+