सुरेश कश्यप के समर्थन में शिमला पहुंचे CM धामी, प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप के समर्थन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिमला पहुंचे। यहां आयोजित प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के प्रवासी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंच से बोलते हुए कहा कि मैं हिमाचल की इस पावन धरा को नमन करता हूं। यहां आना बहुत सुखद होता है। यहां की संस्कृति ऊर्जा का संचार करती है। पूरे देश में उत्तराखंड के लोगों ने धूम मचाई हुई है। सभी लोग चुनाव में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का देवभूमि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से बहुत लगाव है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने सीमांत गांवों को देश के प्रथम गांव का दर्जा दिया है और उन्हें प्रथम मानकर ही उनका विकास किया जा रहा है। आज केदारखंड तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। इस वर्ष बड़ी संख्या में लोग चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। लोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हम अगले 25 सालों का रोडमैप बना रहे हैं।

इस दौरान सीएम धामी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की देवतुल्य जनता अब कांग्रेस की भ्रष्टाचारी नीतियों एवं परिवारवाद को पहचान चुकी है और इस चुनाव में अपने वोट की चोट से इन्हें सबक सिखाने जा रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हिमाचलवासी राष्ट्रहित में पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+