Uttarakhand: बढ़ रहे अपराध पर सीएम हुए सख्त तो पुलिस ने दिखाई चुस्ती, डकैती समेत इन मामलों के हुए खुलासे
Uttarakhand मंत्री के चचेरे भाई के घर हुई डकैती का खुलासा
उत्तराखंड में बीते दिनों से बढ़ रहे अपराध को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी की सख्ती और डीजीपी अशोक कुमार के अल्टीमेटम के बाद लगातार बड़े मामलों के खुलासे हो रहे हैं। डोईवाला में मंत्री के चचेरे भाई के घर में हुई डकैती का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। डकैती का मास्टरमाइंड उनके घर में काम करने वाले ठेकेदार समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 5.19 लाख रुपये नगदी बरामद हुई। डकैती की वारदात में प्रयुक्त दो कारें भी पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। घटना में फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

12 टीमें बनाकर घटना के खुलासे में लगाई गईं
दून के डोईवाला में डकैती घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने दावा किया कि 15 अक्तूबर को डोईवाला में शीशपाल अग्रवाल के घर में डकैती हुई। हथियारबंद बदमाश उनकी पत्नी और घर में काम करने वाले नौकरानियों को बंधक बनाकर नगदी और गहने लूट ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। देहरादून, हरिद्वार और गढ़वाल रेंज कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों की 12 टीमें बनाकर घटना के खुलासे में लगाई गईं। पुलिस ने सबसे पहले घर में काम कर चुके लोगों की पहचान शुरू की तो महबूब निवासी कुडकावाला का नाम सामने आया। पता चला कि उसने कारोबारी के घर में पीओपी का काम किया था। पुलिस ने महबूब को उसकी स्विफ्ट डिजायर कार के साथ मुजफ्फरनगर से पकड़ लिया गया। उसके साथ में मनव्वर और शमीम नाम के दो बदमाश भी थे। इनके कब्जे से दो लाख 16 हजार रुपये बरामद हुए।
खालापार मुजफ्फरनगर के नावेद से संपर्क किया
पूछताछ में महबूब ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले काम करते वक्त ही वह परिवार को अच्छी तरह से जान गया था। उसे पता था कि शीशपाल अग्रवाल सुबह दुकान पर चले जाते हैं और दोपहर दो बजे लंच के लिए आते हैं। इसी बीच लूट को अंजाम दिया जा सकता है। इसकी तैयारी वह काफी दिनों तक करता रहा। इसके लिए उसने अपने साथी मनव्वर और शमीम को लेकर घर की रैकी करनी शुरू कर दी। फिर उसने खालापार मुजफ्फरनगर के नावेद से संपर्क किया। नावेद अपने साथियों रियाज, मेहरबान, वसीम, तौकीर को लेकर डोईवाला आ गया। 15 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे वसीम, तहसीम, नफीस, मेहरबान, बावला और तौकीर घर के अंदर चले गए। जबकि, महबूब अपने बाकी साथियों के साथ कार और स्कूटर से घर के आसपास ही रहा। लूट करने के बाद बदमाश वहां से दोनों कारों में सवार होकर भाग निकल गए।
पुलिस टीमें फरार पांचों आरोपियों की तलाश कर रही
तहसीम कुरैशी को दिल्ली बागपत हाईवे से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके कब्जे से तीन लाख तीन हजार रुपये बरामद हुए। वह इको स्पोर्ट कार से फरार हुआ था। अभी गहने बरामद नहीं हो सके हैं। पुलिस टीमें फरार पांचों आरोपियों की तलाश कर रही है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस 20 लाख रुपये नगद लूटे थे। बहुत से जेवरात भी शामिल थे। इनमें से पुलिस ने पांच लाख रुपये बरामद करने का दावा किया है। खुलासा करने वाली टीम को डीजीपी ने एक लाख रुपये और डीआईजी ने पचास हजार रुपये का इनाम दिया है।
काशीपुर निवासी स्टोन क्रशर स्वामी की हत्या के 03 साज़िशकर्ता गिरफ्तार
इस बीच उधम सिंह नगर पुलिस ने विगत दिनों में हुई काशीपुर निवासी स्टोन क्रशर स्वामी महल सिंह की हत्या के 03 साज़िशकर्ताओं को देर रात्रि हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपियों से पिस्टल, जिन्दा और पुलिस पार्टी पर फायर किये 02 खोखा राउण्ड कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2015 से 2020 तक एकता स्टोन क्रेशर पर बतौर मुंशी का कार्य करता था। स्टोन क्रेशर में महल सिंहए सुखवंत सिंह व उसका भाई हरजीत सिंह उर्फ काले व जगप्रीत सिंह पार्टनर थे। करीब 2 वर्ष अजीत काले महल सिंह वह सतवंत सिंह के बीच आपस में पार्टनरशिप को लेकर विवाद रहने लगा। इसी के चलते इन तीनों व्यक्तियों ने महल सिंह को ठिकाने लगाने के लिए बाहर से दो शूटरों को बुलवाया और महल सिंह की हत्या करवा दी। इस घटना में इण्टरनेशनल गिरोह के सम्मिलित होने की भूमिका की भी जाँच की जा रही है। एक अन्य महत्वपूर्ण घटनाक्रम में विगत दिनों में लक्सर,हरिद्वार में घर में लूट के इरादे से घुसने व पुलिसकर्मियों पर फायर करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने देर रात्रि हुई मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार। जिनके पास से एक 32 बोर पिस्टल ज़िंदा व 03 खोखा कारतूस, एक 315 बोर तमंचा व 02 खोखा कारतूस, 02 दो पहिया वाहन बरामद। वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications