वेब सीरीज 'काफल' की टीम को सीएम धामी ने दी शुभकामनां, कहा- यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय

Uttarakhand News: हिमाश्री प्रोडक्शन और डिज्नी हॉटस्टार के संयुक्त तत्वाधान में एक नई वेब सीरीज बन रही है। इस वेब सीरीज का नाम है 'काफल', जिसका उत्तराखंड के नैनीताल में फिल्माया जाना है। इस वेब सीरीज के मुहूर्त शॉट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुई। सीएम धामी ने 'काफल' की टीम को शुभकामनाएं देते हुए फिल्मों के निर्माण की सराहना की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित इस तरह की फिल्मों का निर्माण अत्यंत सराहनीय है। हमारी सरकार द्वारा नई फिल्म नीति के तहत सभी फिल्म मेकर्स को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही फीचर फिल्म, वेब सीरीज, टीवी सीरियल आदि के निर्माण हेतु भी उत्तराखंड को विकसित व सुविधा सम्पन्न बनाया जा रहा है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami

सीएम धामी ने कहा कि यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है कि वेब सीरीज 'काफल' के सम्पूर्ण पौष्टिक गुणों को समेटते हुए उत्तराखंड की वास्तविकता को काफल वेबसीरिज में दर्शाया जा रहा है। कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता हैं जो उस क्षेत्र विशेष की समस्त गतिविधियों को फिल्म के जरिए आम जन के सम्मुख रखता है।

उत्तराखंड अपनी नैसर्गिक सुंदरता, हिमालय पर्वत एवं नदियों से आच्छादित है उसी तरह यह वेबसीरीज अपने नाम के समान पहाड़ की भौगोलिक, सामाजिक, आधुनिक और सांस्कृतिक समरसता को समेटे हुए है। सीएम ने फिल्म निर्माताओं से उत्तराखंड की हसीन वादियों में आकर प्राकृतिक वातावरण का भरपूर लाभ उठाने के साथ ही फिल्म बनाने की अपील की है।

कहा कि हाल ही में सरकार को बेस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का अवार्ड मिला है। सरकार द्वारा ऑनलाइन अनुमति की व्यवस्था की गई है। सीएम धामी ने कहा कि इसके लिए राज्य सरकार अन्य राज्यों की फिल्म पॉलिसी का भी अध्ययन कर अधिक बेहतर बनाने की दिशा में कार्यरत और प्रयासरत है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कुमाऊंनी, गढवाली एवं जौनसारी फिल्मों, वैबसीरीज आदि के लिए 50 प्रतिशत सबसीडी स्वीकृत की गई है।

इससे स्थानीय कला एवं संस्कृति को बढावा मिलेगा साथ ही अनेक क्षेत्रों मे रोजगार का भी सृजन होगा। सीएम धामी ने कहा कि देश में उत्तराखंड शूटिंग के लिए एक प्रमुख स्थान बन चुका है। आने वाले वर्षो में और अधिक फिल्मों का निर्माण उत्तराखंड में होने से होटल व्यवसायी के साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुडे लोगों, टैक्सी कारोबारी व गाइडों को फायदा होगा।

कॉमेडी पर आधारित वेस सीरीज काफल उत्तराखंड के विभिन्न किरदारों को लेकर बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि काफल एक प्रयास है पुनः उत्तराखंड से उत्तराखंडवासियों को जोड़ने का। वेबसीरिज में 150 स्थानीय कलाकार जुड़े है, साथ ही पहाड़ के संगीत, खूबसूरती को शो के जरिए विश्व को दिखाया जायेगा। हिमश्री प्रोडक्शन, आरुषि निशंक एवं काफ़ल की टीम को वेब सीरीज़ की सफलता हेतु अनंत शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+