सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उत्तराखंड के सीएम धामी ने लिया बड़ा एक्शन, इन स्थलों पर लगेंगे क्रेश बैरियर

सीएम धामी ने 77 स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाने के निर्देश दिये

देहरादून, 27 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर चिह्नित 77 अतिसंवेदनशील स्थलों पर क्रेश बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को अर्द्ध शासकीय पत्र लिखकर चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर दो चरणों में क्रेश बैरियर लगाने के लिए कहा है।

Uttarakhand CM Dhami took big action to prevent road accidents, crash barriers will be installed

चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर 77 अतिसंवेदनशील स्थल चिन्हित
बता दें कि हाल ही में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास दर्दनाक हादसे में एक बस के खाई में गिरने के बाद मध्य प्रदेश के 26 लोग हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद से ही सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम के प्रयास शुरू किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा मार्गों में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली क्षति की रोकथाम और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को गहरी खाई में गिरने से बचाने के लिए क्रेश बैरियर लगाये जाने की नितान्त आवश्यकता है। चारधाम यात्रा मार्ग पर अभी भी कई ऐसे अति संवेदनशील स्थल मौजूद हैं, जहां 02 क्रेश बैरियर के मध्य काफी फासला है, जो कि उक्त दुर्घटनाओं को रोकने में अपर्याप्त हैं। पुलिस विभाग द्वारा जनपद चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग टिहरी एवं पौड़ी के चारधाम यात्रा मोटर मार्ग पर 77 अतिसंवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया हैं। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग सतपाल महाराज और कैबिनेट मंत्री परिवहन विभाग चंदनराम दास को इन अतिसंवदेनशील स्थलों में से शीर्ष-10 स्थलों पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर प्रथम फेस में 10 क्रैश बैरियर लगवाने और बाद में शेष 67 स्थलों पर भी क्रैश बैरियर लगवाने के लिए अपने स्तर से तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+