उत्तराखंड सीएम धामी बोले- श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर आधारित स्मारक डाक टिकट सभी के लिए विशेष धरोहर होगा
उत्तर प्रदेश की राम नगरी में श्रीराम भगवान के भव्य राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है। श्रीराम मंदिर के उद्घाटन और भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के 22 जनवरी को शुभ मुहुर्त में होने जा रहा है। इस आयोजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

श्रीराम भगवान के मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले आज गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर आधारित एक डाक टिकट जारी किया। इसके अलावा श्रीराम पर जारी किए टिकटों के संग्रह की एक पुस्तक का विमोचन किया।
डाक टिकट जारी किए जाने वाले इस कार्यक्रम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सहभागिता की। सीएम धामी ने एक पोस्ट भी शेयर की। सीएम धामी ने लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर आधारित स्मारक डाक टिकट और विश्व भर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक का विमोचन किया है, जिसमें श्री राम मंदिर, 'मंगल भवन अमंगल हारी...'चौपाई, भगवान सूर्य, सरयू नदी और मंदिर के आसपास की मूर्तियां सम्मिलित हैं।
सीएम धामी ने आगे लिखा 'भगवान श्री राम हम सभी के आदर्श एवं सनातन संस्कृति के गौरव हैं। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले आदरणीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा जारी किया गया टिकट हम सभी के लिए विशेष धरोहर है।गौरतलब है कि आयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्याक्रम को लेकर आयोध्या ही नहीं पूरे भारत में हर्षोल्लास का माहौल है। केंद्र ओर यूपी सरकार इस कार्यक्रम को अत्यधिक यादगार बनाने के लिए बृहद स्तर पर तैयारियां कर रही है।'
इस भव्य आयोजन से पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 6 टिकट जारी किए जिसमें राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी के टिकट शामिल हैं. टिकटों पर राम मंदिर, चौपाई 'मंगल भवन अमंगल हारी', सूर्य, सरयू नदी और मंदिर में और उसके आसपास की मूर्तियों की आकृति बनाई गई है।
इसके अलावा पीएम मोदी ने 48 पन्नों की स्टाम्प पुस्तक का विमोचन किया। इसके जरिए विभिन्न समाजों पर श्री राम की अंतर्राष्ट्रीय अपील करने की कोशिश है। अमेरिका, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, कनाडा, कंबोडिया और संयुक्त राष्ट्र जैसे संगठनों सहित 20 से अधिक देशों द्वारा जारी किए गए डाक टिकट इस पुस्तक में हैं।












Click it and Unblock the Notifications