उत्तराखंड: अल्मोड़ा मातृ शक्ति आजीविका महोत्सव में पहुंचे सीएम धामी, रोड शो में हुआ भव्य स्वागत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को अल्मोड़ा पहुंचे। अल्मोड़ा में आयोजित 'मातृ-शक्ति आजीविका महोत्सव' में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल्स एवं शिल्पकार गैलरी का निरीक्षण करने के बाद सीएम धामी ने रोड शो किया। जिसमें अल्मोड़ा के लोगों ने सीएम धामी का जोरदार स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए।

सीएम धामी अल्मोड़ा में मातृ शक्ति आजीविका महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रोड शो अल्मोड़ा के सकरी सड़कों के बीच से निकला तब सीएम धामी की की एक झलक पाने के लिए लोग घरों से बाहर निकल पड़े। सीएम धामी को लोगों ने उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने का इतिहास रचने के लिए आभार व्यक्त किया।
सीएम धामी ने रैली में लोगों से पहाड़ी में धन्यवाद देते हुए कहा "अल्मोड़ा का सभै लोगों क खूब-खूब आभार।
सीएम धामी ने अपनी इस अल्मोड़ा में हुई भव्य रैली की फोटो भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया और अल्मोड़ा के नागरिकों का अभार जताते जानकारी देते हुए लिखा
नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण एवं विविध धार्मिक केन्द्रों के लिए विश्व प्रसिद्ध अल्मोड़ा में मातृ शक्ति आजीविका महोत्सव के अंतर्गत आयोजित रोड शो में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंची जनता का अभूतपूर्व समर्थन, असीम स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। रोड शो के दौरान अल्मोड़ा में उमड़ा जनसैलाब डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी नीतियों पर अपार जनविश्वास को दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications