उत्तराखंड के सीएम धामी पहुंचे लखनऊ, गृहमंत्री राजनाथ के नामांकन में हुए शामिल

Uttarakhand: लखनऊ सीट से भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पर्चा दाखिल कर दिया कर दिया है। राजनाथ सिंह के नामांकन के वक़्त उनके साथ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। इस दौरान धामी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी का उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुराना नाता रहा है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा और अखिलेश बाबा विदेशों में पढ़कर आये हैं, इसलिए दोनों को देश के बारे में समझ कम है।

cg news

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राजनाथ सिंह के नामांकन के समय लखनऊ की सड़कों पर भारी भीड़ दिखाई दी है। हर वर्ग में उत्साह नजर आया है, 4 जून को जो परिणाम आने वाले है, उसका उत्साह युवाओं में दिख रहा है। धामी ने कहा कि शुरुआती चरणों में मतदान कम हुआ है, क्योंकि दूसरी पार्टियों के लोगों ने मतदान में कम योगदान दिया है। उन्होंने आगे कहा कि देश मे आज लोगों का उत्साह है हर व्यक्ति साइलेंट तरीक़े से मतदान कर रहा है। धामी ने कहा कि अटल जी के वक़्त से विकास हुआ राजनाथ जी ने उस विकास को जारी रखा हुआ है।

लखनऊ के साथ साथ पूरा यूपी तेज़ी से आगे बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में तेज़ी से विकास हुआ है। अयोध्या में राममंदिर,काशी में कॉरिडोर बना. पहले यूपी की गिनती बीमारू राज्य के तौर में होती थी, अब यूपी को विकसित राज्य के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि क़ानून व्यवस्था यूपी की अब ऐसी है कि दूसरे प्रदेशों में उत्तर प्रदेश का उदहारण दिया जाता है। उत्तर प्रदेश में माफिया बदमाशों के खिलाफ कड़ी करवाई हुई है।

यह भी पढ़ें उत्तराखंड के सीएम धामी बोले, पूरे देश में लाया जायेगा यूसीसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+