Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे खटीमा, BJP प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए किया डोर-टू-डोर कैंपेन
Uttarakhand: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए सियासी दलों का प्रचार थम चुका है। अब प्रत्याशी और पार्टी नेता डोर-टू-डोर प्रचार कर रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी प्रचार-प्रसार का समय समाप्त होने के बाद गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे और सीमांत मेलाघाट क्षेत्र में घर-घर जाकर बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में जनसंपर्क किया।

गुरुवार को खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मेलाघाट क्षेत्र में नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया और जनता से वोट के रूप में समर्थन मांगा। सीएम धामी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महाकुंभ में सभी मतदाताओं को बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री धामी ने फर्स्ट टाइम वोटर और युवाओं से कहा कि मतदान करके वह लोकतंत्र में अपनी भागीदारी तय करें। धामी ने कहा, हमारा लक्ष्य है कि हमारे उत्तराखण्ड से अधिक से अधिक प्रतिशत में मतदान हो, जिससे कि देश की सरकार बनाने में हमारी पूरी भागीदारी दर्ज हो सके। ज्ञात हो कि कल 19 अप्रैल शुक्रवार को उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटों पर मतदान होने हैं।
यह भी पढ़ें Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 'बची दा' को किया याद, पुण्यतिथि पर यूं व्यक्त की भावनाएं












Click it and Unblock the Notifications