Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 'बची दा' को किया याद, पुण्यतिथि पर यूं व्यक्त की भावनाएं

Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवंगत हो चुके वरिष्ठ भाजपा नेता बची सिंह रावत 'बची दा' को उनकी पुण्यतिथि नमन किया है। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए पोस्ट में लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत जी 'बची दा' की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। जनसेवा एवं संगठन हेतु समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

uttarkhand news

ज्ञात हो कि बची सिंह रावत उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। उनका जन्म रानीखेत में 1949 में हुआ था। वह पहली बार 1991 में रानीखेत से ही विधायक बने थे। उस समय वह अविभाजित उत्तर प्रदेश में राजस्व मंत्री भी थे। बाद वह उन्हें फिर इसी क्षेत्र से विधायक चुना गया। साल 1996 में अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ क्षेत्र से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बड़े ग्गज नेता हरीश रावत को पराजित किया था। उन्होंने बाद में फिर दो बार हरीश रावत को पराजित किया और केंद्र की राजनीति में सक्रिय हो गए। तीन बार हरीश रावत को पराजित करने के बाद चौथी बार उनकी पत्नी रेणुका रावत को भी परास्त किया था।

बची सिंह रावत को अटल बिहारी बाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और बाद में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी राज्य मंत्री बनाया। 2009 में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन पराजित गए थे। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर रहे, किंतु उन्होंने सियासत में अपनी अलग छवि कायम रखी। उनका जीवन बेहद सादगी पूर्ण था और यह स्वभाव के बेहद विनम्र व्यक्ति थे। 18 अप्रैल 2021 में बची सिंह रावत का निधन हो गया।

यह भी पढ़ें अमर शहीद तात्या टोपे की पुण्यतिथि आज, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया नमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+