उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी के गांव में जश्न का माहौल, इस तरह खुशियां मना रहा है परिवार
देहरादून, जुलाई 3। उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा हाईकमान ने खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगाई है। शनिवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं की मीटिंग में पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। पुष्कर सिंह धामी रविवार को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगते ही उनके गांव में जश्न का माहौल शुरू हो गया। उनके घर में डोल नगाड़े बजने शुरू हो गए और मिठाईयां बंटने का सिलसिला भी शुरू हो गया।

भावुक हुईं पुष्कर सिंह धामी की मां
पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने की खबर जैसे ही उनकी मां को मिली तो वो भावनाओं को नहीं रोक पाईं और मीडिया से बात करते हुए भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि वो बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर बहुत खुश भी हैं, लेकिन दुखी भी। पुष्कर सिंह की मां ने कहा कि आज उनके बेटे को बतौर मुख्यमंत्री बनते हुए देखने के लिए उनके पिता हमारे साथ नहीं हैं, बस यही दुख है, उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है।
Recommended Video

प्रदेश में अभी तक के सबसे युवा सीएम बनेंगे पुष्कर सिंह
आपको बता दें कि बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम का प्रस्ताव खुद तीरथ सिंह रावत ने रखा था। 45 साल के धामी राजपूत समाज से आते हैं और वो उधमसिंहनगर जिले की खटीमा सीट से विधायक हैं। पुष्कर सिंह को लेकर कहा जाता है कि वो उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यिारी के बेहद करीबी रहे हैं। भगत सिंह कोश्यिारी फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं।

पहली बार 2012 में चुने गए थे विधायक
पुष्कर सिंह धामी का जन्म पिथौरागढ़ के कनालीछीना में हुआ था। उनके पिता सेना में सूबेदार थे। धामी भले ही पिथौरागढ़ के हों लेकिन वह खटीमा को अपनी कर्मभूमि बताते हैं। वो पहली बार 2012 में विधायक बने थे। पुष्कर सिंह धामी भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं।
ये भी पढ़ें: पुष्कर सिंह धामी के CM बनने पर गांव में उत्सव का माहौल, मां बोलीं-खुश हूं लेकिन...












Click it and Unblock the Notifications